Water Cisis In Delhi: दिल्लीावासियों पर मुसीबतों की मार, वायु के बाद जल संकट गहराया

Water Cisis In Delhi: दिल्लीावासियों पर मुसीबतों की मार, वायु के बाद जल संकट गहराया

Water Supply In Delhi:दिवाली से ठीक पहले दिल्लीवासियों पर संकट गहरा गया है। एक तरफ वायु प्रदूषित हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ पानी का संकट आ गया है। आलम ये है कि राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई रुक गई है। उधर यमुना नदी में जहरीले झाग के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि अच्छी बात ये है कि दिल्लीवासी को भागीरथी और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से 30प्रतिशत पेयजल मिल रहा है।

बता दें कि, वार्षिक रखरखाव  के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा ऊपरी गंगा नहर को 12अक्टूबर से 31अक्टूबर तक हरिद्वार से बंद कर दिया गया है। नहर में कई स्थानों पर पानी रह गया था। उससे दोनों डब्ल्यूटीपी को कुछ पानी मिल रहा था लेकिन, 21अक्टूबर से वह भी नहीं मिल रहा है।               

एक नवंबर को बढ़ेगी दिक्कतें

अब दिल्ली के दोनों डब्ल्यूटीपी पूरी तरह से यमुना नदी से मिलने वाले पानी पर निर्भर हैं, लेकिन यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा 1.5पीपीएम से अधिक होने के कारण उसे साफ नहीं किया जा सकता। इससे दोनों संयंत्रों से पानी की सप्लाई कम हो रही है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एक नवंबर को राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रह सकती है

पानी बर्बाद न करने की सलाह         

इसके अलावा एनडीएमसी क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं को दिक्कत होगी। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने दिल्लीवासी को पानी बर्बाद न करने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि आवश्यकता अनुसार टैंकर से पानी मंगा सकते हैं। वहीं, पानी की समस्या को लेकर दिए गए नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।1916 / 1800117118 (टोल फ्री) और grievances[dash]djb[at]delhi[dot]gov[dot]in पर मेल कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड के वाट्सएप नंबर: 9650291021के माध्यम से भी अपनी शिकायत कर सकते हैं।                                           

Leave a comment