इस्लाम छोड़ हिन्दू बने वसीम रिजवी ने बदला अपना नाम, अब होगी नई पहचान

इस्लाम छोड़ हिन्दू बने वसीम रिजवी ने बदला अपना नाम, अब होगी नई पहचान

Wasim Rijvi Changed His name: इस्लाम छोड़ हिन्दू धर्म अपनाने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने एक फिर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपना नया नाम जितेंद्र सिंह सेंगर रखा है। बता दें कि हिन्दू धर्म कबूल करने के बाद वसीम रिजवी ने अपना नाम जितेंद्र नारायण त्यागी रखा था। 

गौरतलब है कि, वसीम रिजवी ने 2021 में इस्लाम धर्म त्याग कर हिन्दू धर्म अपना लिया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि मैंने घर वापसी की है। वसीम रिजवी ने कहा था कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे पवित्र धर्म है। इसमें बहुत सारी खूबियां है। उन्होंने कहा था कि धर्म परिवर्तन के लिए 6 दिसंबर 2021 का दिन चुना है क्योंकि, आज के दिन 1992 में अयोध्या में कार सेवकों ने बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया था।             

महंत नससिंहानंद की मौजूदगी में अपनाए थे हिन्दू धर्म                

बता दें कि वसीम रिजवी ने डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती की मौजूदगी में हिन्दू धर्म अपनाया था। उन्होंने विधी विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठान कर विधिवत तरीक से सनातन धर्म ग्रहण किया था। धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी त्यागी समाज से जुड़ गए थे। वहीं, धर्म परविर्तन करने से पहले वसीम रिजवी ने कहा था कि नससिंहानंद गिरी महाराज उनका नया नाम तय करेंगे। 

फिल्म भी बना चुके हैं वसीम रिजवी                   

बता दें कि वसीम रिजवी ने प्रभु राम पर आधारित फिल्म भी बनाई है। उन्होंने दो फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। पहली "राम की जन्मभूमि"और दूसरी "द डायरी ऑफ बंगाल"। आपको बता दें कि वसीम रिजवी का जन्म लखनऊ में हुआ था। पढ़ाई के दौरान जब वह कक्षा 6 में थे, तब उनके पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद वसीम और उनके भाई-बहनों की जिम्मेदारी उनकी माँ पर आ गई। वसीम अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा हासिल की और आगे की पढ़ाई के लिए नैनीताल के एक कॉलेज में नामांकन कराया था। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका और सऊदी अरब में भी नौकरी की है।  

Leave a comment