Diwali Car Offers 2026 : अगर आप दिवाली पर कार लेना चाहते हैं। तो ये बिलकुल बेहतर समय हैं। बता दें की इन 10 कारों पर दिवाली को लेकर 1.45 लाख की छूट मिल रही हैं। जिसमे टाटा टियागो ईवी से लेकर अल्टो 10 का भी नाम शामिल हैं। इन कारों पर कंपनी छूट दे रही हैं। 2026 की दिवाली से पहले कार कंपनिया अपने हैचबैक कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस के साथ- साथ और भी कई सारे ऑफर्स दे रही हैं। इनमे इलेक्ट्रिक कार से लेकर पेट्रोल- डीजल कार भी शामिल हैं। अगर आप हैचबैक कार लेना चाहते हैं तो डीलरशिप पर जाने से पहले यहां ऑफर्स और कीमतों के बारे में जान लीजिए।
10 हैचबैक कारों पर कंपनी देगी इतने की छूट
दिवाली से पहले मिलने वाले हैचबैक कारों में इलेक्ट्रिक , सीएनजी के साथ-साथ पेट्रोल -डीजल वाले कारें भी शामिल हैं। जिनमे Tata Tiago EV की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा 1.45 लाख रुपए का फायदा हैं। इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ये बेहतर विकल्प में से एक हैं। वहीं इसमें 1 लाख तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 तक केक अतिरिक्त ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। लेकिन यह सभी लाभ एक साथ मिले ऐसी कोई जानकारी कंपनी के तरफ से नहीं दी गई हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सिट्रोएन सी-3 पर दिवाली के मौके पर 1.18 लाख का बेनिफिट मिल रहा हैं।
Also read: ग्रीन ओपनिंग के बाद मार्केट का यू-टर्न! सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, ग्लोबल मार्केट की बिकवाली ने बिगाड़ा मूड
इन कारों का नाम भी हैं शामिल
इसकी एक्स शो रूम की कीमत 4.99 लाख से 9.68 लाख के बीच है। अगर तीसरे नंबर पर शामिल कार की बात करें तो मारुती स्विफ्ट हैं। बता दें की मारुती सुजुकी स्विफ्ट के ब्लिट्ज एडिशन पर 71,000 हजार तक के छूट मिल रहे हैं। छोटे नंबर पर टोयोटा ग्लैंजा हैं जिसपर 70,000 तक की छूट दी जा रही हैं। इसके साथ ही मारुती सेलेरीओ पर 67 हजार 500 की छूट है इसके अलावा मारुती सुजुकी वैगन- आर पर 67 हजार तक का फायदा मिल सकता हैं। हुंडई ग्रांड आई-10 पर 60,000 तक की छूट है। मारुती आल्टो के-10 पर 57,500 तक की बचत हैं। हुंडई आई-10 के साथ-साथ टाटा अल्ट्रोज सीएनजी मॉडल पर 55 हजार तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।