Search KhabarFast

Press ESC to close

Spam कॉलर हो जाए सावधान!1 नवंबर से लागू होने जा रहा नया नियम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

Spam कॉलर हो जाए सावधान!1 नवंबर से लागू होने जा रहा नया नियम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

CNAP Implemented:कॉल सर्विस को लेकर एक नवंबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिससे करोड़ों लोगों को फायदा होने वाला है। अब अनजान या नए नंबर से कॉल करने पर नंबर के साथ नाम भी मोबाइल पर दिखाई देगा। सरकार ने इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी निर्देश के तहत सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि 1 नवंबर से कॉलर नेम प्रजेंटेंशन को पेश करना होगा। जिसकी मदद से कॉलर का नंबर और नाम दिखेगा।  

क्या है नया नियम

नए नियम के तहत अगर को कोई अनजान नंबर से किसी दूसरे को कॉल करता है, तो कॉल रिसीव करने वाले के फोन में उसका नाम सेव नहीं है, तो फोन पर वह नाम दिखाई देगा, जिसके नाम पर सिर्म कार्ड निकाला गया है। दूरसंचार विभाग के निर्देश के अनुसार, CNAP सर्विस उन सभी लोगों के लिए इनेबल करने को कही है, जो 4G से ऊपर सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा जो यूजर्स 2G और 3G सर्विस का उपयोग करते हैं, उनके लिए अलग से ऐलान किया जाएगा।

कैसे काम करती है कॉलर ID सर्विस

दूरसंचार विभाग के अनुसार जब किसी शख्स को स्मार्टफोन पर कॉल रिसीव होगा, तो फोन पर कॉलर नंबर दिखाई देगा। उसके नीचे कॉलर बुक में सेव नाम दिखाई देगा। अगर नंबर सेव नहीं है तो नीचे की तरफ वह नाम दिखाई देगा, जो टेलिकॉम सर्वर पर सेव है। दूरसंचार विभाग इस कदम के जरिए साइबर क्राइम को रोकना चाहता है और कॉल करके ठगी करने वाले को रोकना चाहता है।    

Also read: Milk Rate Hike: महंगाई के मोर्चे पर लगा बड़ा झटका, इस राज्य में 8 रुपए महंगा हुआ दूध 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूटान में फटा ग्लेशियर, बंगाल-असम तक हड़कंप! 'जल्दी घर खाली करो' - 10 हजार लोग रातों-रात शिफ्ट

Glacier Bursts: भूटान में एक ग्लेशियर फटने से भारत में भी खतरा मंडराने लगा हैं। बता दें की भारत के पश्चिम- बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा बना हुआ हैं। ऐसे में बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। ग्लेशियर फटने से भूटान की अति-संवेदनशील शिंताफू झील से गुरुवार रात से तेज बहाव के साथ पानी निकल रहा है।

पीएम मोदी ने किसानों को दी सौगात, खाते में भेजे गए 2000 रुपए; करोड़ों की परियोजनाओं की भी शुरुआत

PM Kishan Samman Nidhi:पीएम मोदी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। गुजरात के बनासकांठा से पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। जिसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 19000 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast