Gold-Silver Price Today 30 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार खुलने से पहले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 245 रुपये यानी 0.17 फीसदी टूटकर 1,42,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,42,596 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार सोने की कीमत 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 4,033.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर सोना 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,100 रुपये, 22 कैरेट का 1,32,100 रुपये और 18 कैरेट का 1,08,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी तरफ चांदी भी सस्ती हुई है। MCX पर इसका वायदा भाव 510 रुपये यानी 0.27 फीसदी गिरकर 1,88,943 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,89,453 रुपये पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी का भाव 1,92,960 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 52 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सभी टैक्स समेत चांदी की कीमत 1,98,500 रुपये प्रति किलो है। गुडरिटर्न्स ने इसका भाव 2,15,000 रुपये प्रति किलो बताया है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा दाम क्या चल रहे हैं।प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत
दिल्ली
24 कैरेट सोना - ₹1,44,100 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,32,100 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,08,110 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,15,000 प्रति किलो
मुंबई
24 कैरेट सोना - ₹1,43,950 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,31,950 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,07,960 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,15,000 प्रति किलो
कोलकाता
24 कैरेट सोना - ₹1,43,950 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,31,950 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,07,960 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,15,000 प्रति किलो
चेन्नई
24 कैरेट सोना - ₹1,43,950 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,31,950 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,07,960 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,15,000 प्रति किलो