Search KhabarFast

Press ESC to close

ग्रीन ओपनिंग के बाद मार्केट का यू-टर्न! सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, ग्लोबल मार्केट की बिकवाली ने बिगाड़ा मूड

ग्रीन ओपनिंग के बाद मार्केट का यू-टर्न! सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, ग्लोबल मार्केट की बिकवाली ने बिगाड़ा मूड

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत सुस्त रही। बता दें की पहले कारोबारी घंटे बाजार में उतार चढ़ाव बना रहा। वहीं अगर शुरुआत की बात करें तो बाजार में हल्की तेजी के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी 50 करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ 23,000 के स्तर के आसपास पहुंचा, जबकि सेंसेक्स 100 अंकों से थोड़ा ज्यादा चढ़कर 74,500 के आसपास था। बैंक निफ्टी में 200 से अधिक अंकों की गिरावट रही। कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन से रेड जोन में आ गए थे।

घरेलु संस्थागत इन्वेस्टर्स की खरीददारी ने थोड़ी राहत जरूर दिलाई

ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार में दवाब तो बना हुआ प्रतीत होता हैं। पर देश के घरेलु संस्थागत इन्वेस्टर्स की खरीददारी ने थोड़ी राहत जरूर दिलाई हैं। और बड़ी गिरावट से बचने में मदद मिली। सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर मन के हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण सप्लाई में रुकावट की आशंकाओं के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल के पार और वेस्ट टेक्सास  इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई हैं।

Also read: स्पेन में दर्दनाक हादसा, दो ट्रेनें की हुई टक्कर; हादसे में 39 लोगों की गई जान

ग्लोबल टेंशन से बाजार में टेंशन, निफ्टी के लिए 23,000 का लेवल बना करो या मरो वाला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 3 नवंबर को अमेरिका में मिडटर्म चुनावों के बाद अमेरिका एक बार फिर ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसी भू-राजनीतिक टेंशन का असर ग्लोबल मार्केट पर दिख रहा है। कल रात अमेरिकी बाजार में Nasdaq और Dow Jones गिरावट के साथ बंद हुए, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी है।टेक्निकल मोर्चे पर अब सबकी नजर निफ्टी के 23,000 के लेवल पर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर टिकता है तो 23,200 से 23,250 तक की तेजी देखी जा सकती है।वहीं नीचे की तरफ 22,650 से 22,700 का जोन स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। इस हफ्ते की तेजी बरकरार रखने के लिए निफ्टी का 22,600 के ऊपर बंद होना बेहद जरूरी है, इसलिए आज शुक्रवार की क्लोजिंग सबसे अहम रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 30 October 2026: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक जानें नए रेट

Gold-Silver Price Today 30 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार खुलने से पहले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 245 रुपये यानी 0.17 फीसदी टूटकर 1,42,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,42,596 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार सोने की कीमत 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 4,033.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर सोना 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,100 रुपये, 22 कैरेट का 1,32,100 रुपये और 18 कैरेट का 1,08,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Stock Market: शुरुआती कारोबार में चढ़ा सेंसेक्स-निफ्टी, इन शेयरों में दिखी तेजी

Delhi AQI: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ऑल इंडिया AQI पोर्टल के मुताबिक, गुरुवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 229 दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजधानी की हवा 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार को दिल्ली का AQI 228 था। यानी एक दिन में प्रदूषण के स्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुछ इलाकों में भी स्मॉग की परत छाई रही, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast