PM Kishan Samman Nidhi:पीएम मोदी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। गुजरात के बनासकांठा से पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। जिसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 19000 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं।
पीएम मोदी ने गुजरात के लिए हजारों-करोड़ रुपए के परियोजनाओं की शुरुआत की है। परियोजना के तहत खेती, पशुपालन, सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
किसानों को मिलती है आर्थिक मदद
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत किसानों को आर्थिम मदद की जाती है। पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपए भेजे जाते हैं। किसान इन पैसों का इस्तेमाल बीज, खाद और दूसरी जरूरी कृषि के काम को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
करोड़ों की परियोजना का उद्घाटन
पीएम मोदी ने गुजरात के लिए 14000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यस किया है। इन परियोजनाओं में सड़क और कृषि से जुड़ी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे राज्य में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा।
बनास डेयरी को भी मिला तोहफा
गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बनास डेयरी की कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। जिसमें बनासकांठा जिले के भिलड़ी में बनाया गया भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने पालनपुर स्थित बनास डेयरी के अल्ट्रा हाई टेम्परेचर प्लांट में ऑटोमेटेड स्टोरज सिस्टम का भी उद्घाटन किया।
Also read: Milk Rate Hike: महंगाई के मोर्चे पर लगा बड़ा झटका, इस राज्य में 8 रुपए महंगा हुआ दूध