Search KhabarFast

Press ESC to close

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन खत्म, इस दिन रखा जाएगा व्रत, यहां नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन खत्म, इस दिन रखा जाएगा व्रत, यहां नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Ahoi Ashtami Vrat: इस धरती पर मां और बच्चों को रिश्ता बेहद खास और पवित्र माना जाता है। इसलिए बच्चों की सलामति, खुशहाल जीवन और लंबी आयु के लिए सभी माताएं अहोई अष्टमी का व्रत रखती है। इस दौरान माताएं निर्जला उपवास रखती है और रात को तारों के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती है। लेकिन इस बार कई लोगों के मन में अहोई अष्टमी की तारीख को लेकर भ्रम बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि अहोई अष्टमी का व्रत 01 नवंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि कुछ लोगों 02 नवंबर की तारीख की  बात कर रहे हैं। ऐसे में चलिए अहोई अष्टमी के व्रत की सही तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जानते है।

अहोई अष्टमी 2026 की तारीख

हिंदू धर्म के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है, जो करवा चौथ के चार दिन बाद और दिवाली से आठ दिन पहले पड़ता है। ऐसे में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरूआत 01 नवंबर 2026 रविवार दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर होगी। जिसका समापन अगले दिन 02 नवंबर 2026 सोमवार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर अहोई अष्टमी 01 नवंबर को ही मनाई जाएगी। इसी दिन सभी माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखेंगी। 

Also read: Horoscope Today 30 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि की चमकेगी किस्मत, सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क

अहोई अष्टमी की पूजा का समय

यह व्रत सुबह सूरज निकलने के साथ ही शुरू हो जाएगा। इसलिए सूरज निकलने से पहले ही अन्न-जल ग्रहण कर लें। इसके बाद शाम को अहोई अष्टमी की पूजा करें और तारों के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में पूजा का शुभ मुहूर्त 01 नवंबर की शाम 5:36 बजे से 6:54 बजे तक रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में पूजा का समय थोड़ा अलग हो सकता है।

कैसे रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत?

1. सबसे पहले ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। 
2. इसके बाद से आपका निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। 
3. शाम को पूजा के समय मंदिर या किसी साफ जगह पर चौकी लगाकर अहोई माता की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। 
4. इसके बाद विधिवत तरीकेे से पूजा करें और कथा सुनें या पढ़ें। 
5. रात को तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 30 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि की चमकेगी किस्मत, सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Horoscope Today 30 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज यानी 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और लाभ के अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों को नए कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। वहीं, सिंह राशि के जातकों को अपनी जिम्मेदारियों और बातचीत के दौरान सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

November Festivals 2026 नवंबर 2026 में पड़ेंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, यहां देखें धनतेरस से दिवाली और छठ पर्व तक की डेट

November Festivals: नवंबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों की लाइन लग जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नवंबर का महीना व्रत-त्योहारों से भरा हुआ है, जिससे हर घर में रौनक बनी रहेगी। दरअसल, इस महीने में दिवाली से लेकर छठ पर्व और देवउठनी एकादशी से लेकर तुलसी विवाह जैसे कई पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाए जाएंगे। तो चलिए नवंबर में पड़ने वाले त्योहारों की तारीख जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast