Search KhabarFast

Press ESC to close

Vivah Muhurat 2026: नवंबर-दिसंबर में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त? 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास

Vivah Muhurat 2026: नवंबर-दिसंबर में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त? 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास

Vivah Muhurat 2026: देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो गया है और विवाह समेत तमाम मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है। नवंबर और दिसंबर 2026 में शादी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। हालांकि, 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के बाद विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर और दिसंबर में शादी के शुभ मुहूर्त और खरमास की पूरी जानकारी।

नवंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर महीने में विवाह के लिए चार शुभ तिथियां बताई गई हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन तारीखों पर विवाह की योजना बनाई जा सकती है।

- 21 नवंबर 2026, शनिवार:सुबह 6:48 बजे से रात 12:08 बजे तक (22 नवंबर)
- 24 नवंबर 2026, मंगलवार:रात 11:25 बजे से सुबह 6:52 बजे तक (25 नवंबर)
- 25 नवंबर 2026, बुधवार:सुबह 6:52 बजे से अगले दिन सुबह 6:52 बजे तक
- 26 नवंबर 2026, गुरुवार:सुबह 5:52 बजे से शाम 5:47 बजे तक

दिसंबर 2026 में शादी के लिए शुभ तारीखें

दिसंबर के शुरुआती दिनों में भी विवाह के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। पंचांग के अनुसार, इस महीने विवाह के लिए सात दिन शुभ माने गए हैं।

- 2 दिसंबर 2026, बुधवार
- 3 दिसंबर 2026, गुरुवार
- 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार
- 5 दिसंबर 2026, शनिवार
- 6 दिसंबर 2026, रविवार
- 11 दिसंबर 2026, शुक्रवार
- 12 दिसंबर 2026, शनिवार

इन तारीखों पर विवाह की योजना बनाने वाले परिवार अपने स्थानीय पंचांग और ज्योतिषाचार्य से विवाह का सटीक समय जरूर पता कर लें।

16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास 2026

हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की शुरुआत होती है। साल 2026 में 16 दिसंबर, बुधवार को सुबह लगभग 10:20 से 10:30 बजे के बीच सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने की जानकारी दी गई है।

- खरमास की शुरुआत:16 दिसंबर 2026, बुधवार
- खरमास का समापन:14 जनवरी 2027, गुरुवार (रात करीब 9:10 बजे)
- मकर संक्रांति:15 जनवरी 2027, शुक्रवार

खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार और नए घर की नींव रखने जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। नए व्यापार की औपचारिक शुरुआत और बड़े शुभ आयोजनों को भी इस अवधि में टालने की धार्मिक मान्यता है।

खरमास में कौन से काम करना माना जाता है शुभ?

खरमास में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर भले ही विराम लग जाता है, लेकिन पूजा-पाठ, जप और दान-पुण्य के लिए यह समय महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की उपासना करना शुभ होता है।

- रोजाना भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
- भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप करें।
- एकादशी का व्रत रखें और सत्यनारायण भगवान की कथा कराएं।
- जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
- धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन करें।

मान्यता है कि खरमास में पूजा-पाठ, जप और दान-पुण्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Also read: Gopashtami 2026: आज गोपाष्टमी पर ऐसे करें गौ माता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पौराणिक कथा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 21 November 2026, Aaj Ka Rashifal: 3 राशियों को शत्रुओं से रहना होगा सावधान, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Today 21 November 2026, Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि के जातकों को पारिवारिक और व्यक्तिगत मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और खुशियों के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि कुछ को फैसले लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहने वाला है और किस राशि के लिए कौन-सा रंग शुभ रहेगा।

सिर्फ 27 मिनट का है तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त, जानें घर पर कैसे करें तुलसी विवाह और पूजा विधि

Tulsi Vivah 2026: हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है। रोज तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हर साल कार्तिक शुक्ल द्वादशी को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast