Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू में बॉर्डर पार कर घुसा पाकिस्तानी युवक,सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जम्मू में बॉर्डर पार कर घुसा पाकिस्तानी युवक,सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Pakistani Youth Arrested: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सुरक्षा बलों के हाथ एक पाकिस्तानी नागरिक लग गया है। सीमा के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे इस युवक की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7.30 बजे जवानों ने उसे अरनिया सेक्टर में हरापीर पुल के पास से हिरासत में लिया।शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया युवक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जरानवाली का रहने वाला है और उसका नाम अवैस रजा है।

कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक चीज नहीं मिली

पकड़े जाने के वक्त उसके पास से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में उसके पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि हो गई है। फिर भी सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं, ताकि पता चल सके कि वह किस हाल में भारतीय सीमा में घुसा और तारबंदी को कैसे पार कर गया।

Also read: बिहार के वैशाली पहुचें PM मोदी, नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, दी करोड़ों की सौगात

युवक की पहचान 20 साल के अवल्स राजा के रूप में

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान 20 साल के अवल्स राजा के रूप में हुई है, जो इमदाद हुसैन का बेटा है। वह पाकिस्तान के लय्या जिले की करोर लाल ईसान तहसील के जरणवाली इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका पता बस्ती गोकल, डाकखाना खास बताया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। पूछताछ के दौरान उससे भारत आने की वजह, सीमा पार करने के हालात और उसके संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़ा बवाल! मतगणना में 28 बूथों की EVM नहीं खुलीं, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Panchayat Chunav Result: राजस्थान पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा तकनीकी पेंच फंस गया। राज्य के 28 पोलिंग बूथों पर EVM ही नहीं खुल पाईं, जिसके चलते आयोग को पंचायत समितियों के 22 वार्ड और जिला परिषद के 6 वार्डों के नतीजे रोकने पड़े। अब राज्य चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि इन सभी बूथों पर 22 नवंबर को दोबारा मतदान कराया जाएगा।

बिहार के वैशाली पहुचें PM मोदी, नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, दी करोड़ों की सौगात

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के वैशाली पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी पर बने भव्य नीतीश सेतु को देश को समर्पित किया। करीब 4280 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 19.7 किलोमीटर लंबा एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टे ब्रिज पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इस मौके पर पीएम ने 100 पीएम-ई बसों को हरी झंडी दिखाई

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast