Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार के वैशाली पहुचें PM मोदी, नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, दी करोड़ों की सौगात

बिहार के वैशाली पहुचें  PM मोदी, नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, दी करोड़ों की सौगात

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के वैशाली पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी पर बने भव्य नीतीश सेतु को देश को समर्पित किया। करीब 4280 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 19.7 किलोमीटर लंबा एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टे ब्रिज पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इस मौके पर पीएम ने 100 पीएम-ई बसों को हरी झंडी दिखाई और पीएम आवास योजना के तहत हजारों परिवारों को पक्के घरों की चाबी भी सौंपी।

छठी मैया के आशीर्वाद से बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा

इस पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में रखा गया है। वैशाली की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व के बाद छठी मैया के आशीर्वाद से बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ बिहार के लोगों में विकास के प्रति जागरूकता का सबूत है। पीएम ने बताया कि NDA सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है और इस मौके के लिए लोकतंत्र की धरती वैशाली को चुना गया है।

सम्राट चौधरी और उनकी टीम उसी विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रही है - पीएम मोदी

उन्होंने नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि अब सम्राट चौधरी और उनकी टीम उसी विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रही है।पीएम मोदी ने कहा कि इस पुल से पटना और वैशाली के बीच की दूरी के साथ-साथ लोगों की परेशानी भी कम होगी। अब किसानों की फसल, सब्जी और दूध को बड़े बाजार तक पहुंचाना आसान होगा, युवाओं को पढ़ाई और बुजुर्गों को इलाज के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

Also read: राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़ा बवाल! मतगणना में 28 बूथों की EVM नहीं खुलीं, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

जब साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे भी दिखते हैं - पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि बिहार में तेजी से आधुनिक सड़कों का नेटवर्क तैयार हो रहा है, जो राज्य की तरक्की को नई रफ्तार देगा।अपने संबोधन में पीएम ने पुराने बिहार और नए बिहार का फर्क भी समझाया। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में घोटालों की गिनती होती थी, अब निवेश के आंकड़े पेश किए जाते हैं। पहले अपराधों के आंकड़े आते थे, अब अपराधियों पर कार्रवाई की बात होती है। पीएम ने कहा कि जब साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे भी दिखते हैं, और डबल इंजन सरकार में पिछले एक साल का काम ही इसकी सबसे बड़ी मिसाल है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़ा बवाल! मतगणना में 28 बूथों की EVM नहीं खुलीं, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Panchayat Chunav Result: राजस्थान पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा तकनीकी पेंच फंस गया। राज्य के 28 पोलिंग बूथों पर EVM ही नहीं खुल पाईं, जिसके चलते आयोग को पंचायत समितियों के 22 वार्ड और जिला परिषद के 6 वार्डों के नतीजे रोकने पड़े। अब राज्य चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि इन सभी बूथों पर 22 नवंबर को दोबारा मतदान कराया जाएगा।

जम्मू में बॉर्डर पार कर घुसा पाकिस्तानी युवक,सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Pakistani Youth Arrested: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सुरक्षा बलों के हाथ एक पाकिस्तानी नागरिक लग गया है। सीमा के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे इस युवक की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7.30 बजे जवानों ने उसे अरनिया सेक्टर में हरापीर पुल के पास से हिरासत में लिया।शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast