Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़ा बवाल! मतगणना में 28 बूथों की EVM नहीं खुलीं, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़ा बवाल! मतगणना में 28 बूथों की EVM नहीं खुलीं, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Panchayat Chunav Result: राजस्थान पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा तकनीकी पेंच फंस गया। राज्य के 28 पोलिंग बूथों पर EVM ही नहीं खुल पाईं, जिसके चलते आयोग को पंचायत समितियों के 22 वार्ड और जिला परिषद के 6 वार्डों के नतीजे रोकने पड़े। अब राज्य चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि इन सभी बूथों पर 22 नवंबर को दोबारा मतदान कराया जाएगा। आयोग के मुताबिक, सबसे ज्यादा असर सवाई माधोपुर, धौलपुर, जोधपुर, फलौदी, जैसलमेर, बूंदी, कोटपुतली-बहरोड़, जयपुर, अलवर, डीग और खैरथल-तिजारा जिलों में पड़ा है।

सवाई माधोपुर की बोंली, खंडार और बामनवास में एक-एक बूथ पर फिर वोटिंग

सवाई माधोपुर की बोंली, खंडार और बामनवास में एक-एक बूथ पर फिर वोटिंग होगी। धौलपुर की राजाखेड़ा और जोधपुर की बालेसर में दो-दो बूथों पर दोबारा मतदान होगा। फलौदी, घंटियाली, मोहनगढ़, केशोरायपाटन और नारायणपुर में भी एक-एक बूथ शामिल है। पावटा में दो बूथों पर फिर से वोट डाले जाएंगे।इसी तरह डीग की बृजनगर और डीग, अलवर की थानागाजी और गोविंदगढ़, जयपुर की दूदू, चोमू और शाहपुरा, और खैरथल-तिजारा की तातारपुर पंचायत समिति में भी एक-एक बूथ पर दोबारा मतदान होगा। जिला परिषद के लिए भी 6 जगहों पर वोटिंग होगी, जिनमें बूंदी के तीन, कोटपुतली-बहरोड़ का एक और जयपुर के दो पोलिंग स्टेशन हैं।

Also read: Dadasaheb Phalke Awards 2026: टेलर स्विफ्ट से समय रैना तक को मिला सम्मान, रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी को लगा झटका

इधर, मतगणना के अब तक के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को करारा झटका देते हुए बड़ी बढ़त बना ली है। इसे अगले विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। पंचायत समिति की कुल 7543 सीटों में से कांग्रेस ने 3758 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी सिर्फ 2213 सीटों पर सिमट गई। जिला परिषद की 794 सीटों में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की, वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी को सिर्फ 357 सीटें मिलीं।37 जिलों में से 33 जिलों में कांग्रेस ने पंचायत समिति में बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतीं। बीजेपी सिर्फ अजमेर, बालोतरा, सलूंबर और उदयपुर में ही आगे रह पाई। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में भी बीजेपी की हालत खराब रही। ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के तीन साल दिसंबर में पूरे होने वाले हैं। ग्रामीण इलाकों में आए इस बदलाव को राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Dadasaheb Phalke Awards 2026: टेलर स्विफ्ट से समय रैना तक को मिला सम्मान, रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, देखें पूरी लिस्ट

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2026 Winners List:दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 की विजेताओं की सूची जारी हो गई है। इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया है। अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को 'इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' चुना गया है

Success Story: 2.9 लाख की नौकरी से 11.53 करोड़ की संपत्ति तक, छंटनी के झटके ने बदल दी मुकुंद की जिंदगी

Success Story:आईटी सेक्टर में नौकरी जाने का डर हमेशा बना रहता है, लेकिन कानपुर के मुकुंद प्रजापति के लिए करियर की शुरुआत में मिली छंटनी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक बन गई। साल 2017 में उन्हें महज 2.9 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली पहली नौकरी से निकाल दिया गया था। उस समय पिता पर एजुकेशन लोन था और मुकुंद ने घर की जिम्मेदारियां उठानी शुरू ही की थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast