Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कुरुक्षेत्र में 120 करोड़ से बनेगा हरियाणा का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह, पर्यटकों के लिए खुलेगा पुलिस थाना

Haryana News: कुरुक्षेत्र में 120 करोड़ से बनेगा हरियाणा का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह, पर्यटकों के लिए खुलेगा पुलिस थाना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला विश्राम गृह प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह होगा। साथ ही उन्होंने ब्रह्मसरोवर के निकट ही पर्यटक पुलिस थाना भी जल्द ही खोले जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यटक पुलिस थाना का निर्माण 3 एकड़ में किया जाएगा। थाने में 100 पुलिसकर्मी एवं सहायक स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। इन्हें विशेष रूप से व्यवहार कौशल, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और विभिन्न भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ब्रह्मसरोवर के पश्चिम तट पर करीब साढ़े छह एकड़ में बनने वाले आधुनिक विश्राम गृह के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विश्राम गृह का भूमि पूजन किया गया है।  इसके उपरांत हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए 26 रिकवरी वैन एवं कमांड एंड कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा में मर्यादा, मार्गदर्शन और महाभारत की अमर गाथा समाहित है। यहां रखी जाने वाली हर नींव केवल ईंट और सीमेंट की नींव नहीं होती, बल्कि उसमें आस्था, संकल्प और जनसेवा का भाव जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से कुरुक्षेत्र के विकास और प्रदेश की आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके लिए वे कुरुक्षेत्र सहित पूरे हरियाणा के नागरिकों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और ऊंची-ऊंची इमारतों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की चुनौतियां भी बदल रही हैं। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए खरीदे गए नए वाहन छोटे और बहुउपयोगी हैं।

उन्होंने बताया कि इन वाहनों में पोर्टेबल पंप, ब्रीदिंग अपरेटस और लाइटिंग टावर जैसे जरूरी उपकरण उपलब्ध होंगे। बड़े हादसों के दौरान ये वाहन मौके पर कमांड एवं कंट्रोल की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इससे राहत कार्यों में तेजी आएगी और जान-माल के नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अग्निशमन कर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना भी की।

 उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी तट पर बनने वाला आधुनिक लोक निर्माण विश्राम गृह लगभग दो लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत तीन भवनों का निर्माण होगा। इनमें पांच मंजिला मुख्य विश्राम गृह, कर्मचारियों एवं चालकों के लिए अलग विश्राम गृह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए छह आवासीय क्वार्टर शामिल हैं। विश्राम गृह में आरामदायक कमरे, सम्मेलन कक्ष, कमेटी रूम, बहुउद्देशीय हॉल, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, वेलनेस सेंटर और रूफटॉप डाइनिंग जैसी सुविधाएं होंगी। इसके बेसमेंट में लगभग 40 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 24 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने सड़क-पुल और पार्किंग के लिए मंजूर किए 155.96 करोड़

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, सड़क एवं पुल निर्माण, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹ 155.96 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान की गई है। इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Uttarakhand News: योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर CM धामी ने जताया शोक, हरिद्वार पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री धामी ने सावित्री देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast