Search KhabarFast

Press ESC to close

वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैड के खिलाफ गरजेगा बल्ला, IPL में घातक बल्लेबाजी के बाद U-19 टीम में हुआ चयन

वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैड के खिलाफ गरजेगा बल्ला, IPL में घातक बल्लेबाजी के बाद U-19 टीम में हुआ चयन

U-19 Squad For India-England Match: भारतीय सीनियर टीम जहां 20 जून से अपने इंग्लैंड दौरे का आगाज करेगी जिसको लेकर सभी फैंस स्क्वाड के ऐलान का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं टीम इंडिया की अंडर-19 टीम भी जून महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से 22 मई को स्क्वाड और पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया। आईपीएल 2025 के सीजन में अपने प्रदर्शन चर्चा में आने वाले 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वाड में जगह मिली है तो वहीं सीएसके की तरफ से खेल रहे आयुष महात्रे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

वैभव और आयुष को मिला अच्छे प्रदर्शन का इनाम

इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई की तरफ से घोषित की गई भारतीय अंडर-19टीम में आयुष महात्रे को घरेलू क्रिकेट और फिर आईपीएल में उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। वहीं वैभव की चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 14साल की उम्र में डेब्यू करने के साथ आईपीएल में बतौर भारतीय खिलाड़ी सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वैभव ने अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में 7मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 252रन बनाएं जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। भारतीय अंडर-19टीम का ये दौरा 24जून से शुरू होगा जो 23जुलाई तक चलेगा।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19टीम

आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

रिजर्व खिलाड़ी - नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)।

भारतीय अंडर-19टीम के इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

50ओवर प्रैक्टिस मैच - 24जून (लौघ्बोरौघ यूनिवर्सिटी)

पहला वनडे मैच - 27जून (होव)

दूसरा वनडे मैच - 30जून (नॉर्थम्प्टन)

तीसरा वनडे मैच - 2जुलाई (नॉर्थम्प्टन)

चौथा वनडे मैच - 5जुलाई (वॉर्सेस्टर)

पांचवां वनडे मैच - 7जुलाई (वॉर्सेस्टर)

पहला चार दिवसीय मैच - 12से 15जुलाई (बेकेनहैम)

दूसरा चार दिवसीय मैच - 20 से 23 जुलाई (चेम्सफोर्ड)

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

IPL का मेगा ट्रेड! दिल्ली में फिर दिखेंगे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव का नया ठिकाना LSG

IPL 2027:  IPL 2026 के खत्म होने के बाद एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए हाई-प्रोफाइल डील ने सभी को चौंका दिया है। इस डील के तहत स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है, जबकि भारत के प्रमुख स्पिनरों में शामिल कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली की वापसी; बुमराह भी टीम में शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast