Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद नितीश ने अपनी बाईं जांघ (क्वाड्रिसेप्स) में तकलीफ की शिकायत की थी। मेडिकल जांच के बाद, BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें रिहैबिलिटेशन (ठीक होने की प्रक्रिया) की सलाह दी है, जिससे वे दोनों T20I सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।सूर्यांश को श्रीलंका में हाल ही में खत्म हुई ट्राई-सीरीज़ में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में बुलाया गया है। मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए, 23 साल के इस खिलाड़ी ने पांच मैचों में 147 रन बनाए और गेंदबाज़ी में भी योगदान दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 23 ओवर फेंके और दो विकेट लिए। उन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ नाबाद 72 रन भी बनाए थे।

Also read: IPL का मेगा ट्रेड! दिल्ली में फिर दिखेंगे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव का नया ठिकाना LSG

बता दें कि सूर्यांश शेडगे 2024-25 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने निचले मिडिल ऑर्डर में 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में, पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सूर्यांश ने सात पारियों में 39.50 की औसत और 175.50 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था।

आपको बता दें कि भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड में दो T20I मैच खेलने हैं, इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड में पांच मैचों की T20I सीरीज़ होगी और फिर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। आयरलैंड के खिलाफ ये मैच इस साल की शुरुआत में वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत के पहले T20I मैच होंगे, और इस फॉर्मेट में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ind vs NZ : केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने पहले बने भारतीय ओपनर, सचिन-कोहली के क्लब में भी बनाई जगह

KL Rahul Century: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में ऐतिहासिक शतक जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों SENA देशों में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। राहुल ने 207 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर की 13वीं सेंचुरी है।

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल-केएल राहुल की जोड़ी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर 21वीं सदी की पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़कर न्यूजीलैंड की धरती पर 21वीं सदी में भारत की ओर से पहली 100 रन से अधिक की ओपनिंग साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

बिना फाइनल खेले ही पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने ट्रॉफी सेरेमनी का किया बहिष्कार

Blind Cricket Asia Cup 2026: ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान को बेहतर रन रेट के आधार पर चैंपियन घोषित कर दिया गया। इस फैसले से नाराज भारतीय टीम ने ट्रॉफी सेरेमनी का बहिष्कार कर दिया। अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भविष्य में होने वाले मुकाबलों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast