Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद में फर्जी क्लीनिक पर छापा, बिना डिग्री डॉक्टर करवा रहा था गर्भपात, प्रतिबंधित दवाएं बरामद

Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद में फर्जी क्लीनिक पर छापा, बिना डिग्री डॉक्टर करवा रहा था गर्भपात, प्रतिबंधित दवाएं बरामद

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक बिना डिग्री के क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर पर छापेमारी की इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम को गर्भपात करने वाली भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुई इतना ही नहीं फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक से एक्सपायर दवाइयां और प्रतिबंधित दवाइयां भी भारी मात्रा में बरामद की गई।

फिलहाल, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब में कि आरोपी डॉक्टर पंकज गुप्ता पहले भी ऐसे ही मामले में 2020 में जेल जा चुका है आरोपी डॉक्टर जमानत पर था लेकिन बावजूद उसने उसी जगह पर दोबारा से फिर अपने काले धंधे को जारी रखा हुआ था। वहीं मुस्कान क्लिनिक है जिसे एक फर्जी डॉक्टर पंकज गुप्ता चला रहा था। डॉक्टर पंकज गुप्ता न्यू जनता कॉलोनी में अपने इस क्लिनिक को कई वर्षों से चला रहा था। इतना ही नहीं इस डॉक्टर ने आसपास के लोगों को विश्वास में भी लिया हुआ था स्थानीय लोग उसे अच्छा और सस्ता डॉक्टर बता रहे थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग को लगातार सूचना मिल रही थी की। मुस्कान क्लिनिक पर गर्भपात कराने वाली एमटीपी किट संबंधित दवाई के साथ-साथ अन्य कई दवाइयां बेची जा रही है।

इस सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस को अपने साथ लेकर जब क्लिनिक पर छापेमारी की तो आरोपी डॉक्टर पंकज अपने  क्लिक पर बैठा हुआ था और बकायदा मरीज देख रहा था। जब फर्जी डॉक्टर पंकज से उसकी डिग्रियां और क्लीनिक चलाने के लिए लाइसेंस मांगा गया तो डॉक्टर पंकज सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य के सामने कोई भी लाइसेंस और डिग्री पेश नहीं कर सका इतना ही नहीं CM फ्लाइंग और स्वास्थ्य की टीम ने जब क्लीनिक पर दवाइयां की जांच की तो वहां से भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, नींद की प्रतिबंधित दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी दवाइयां को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी डॉक्टर पंकज के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी इसके बाद सारन थाना पुलिस ने फर्जी झोलाछाप डॉक्टर पंकज के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also read: Haryana News: गुरुग्राम में भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में दो गिरफ्तार, फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट बनाने का आरोप

वहीं इस मामले में सावन थाना एसएचओ परम प्रकाश ने बताया कि सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी की न्यू जनता कॉलोनी इलाके स्थित मुस्कान क्लिनिक में फर्जी डॉक्टर द्वारा प्रतिबंधित दवाइयां मरीज को बेची जा रही हैं जिनके सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम के साथ पुलिस ने छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली प्रतिबंधित दवाइयां व एक्सपायरी दवाइयां बरामद की गई । फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की कारवाही कर दी गई है।

वहीं इस मामले में फरीदाबाद के सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा ने बताया कि उन्हें CM फ्लाइंग द्वारा जानकारी मिली थी कि एक फर्जी डॉक्टर द्वारा प्रतिबंधित दवाइयां व एक्सपायरी दवाइयां क्लिनिक पर मरीजों को अवैध रूप से दी जा रही है इसके बाद उन्होंने सीएम फ्लाइंग के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्लिक पर भेजी जहां पर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां वह प्रतिबंधित दवाइयां के साथ एक्सपायर दवाई बाराती है जिसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है आरोपी पहले भी ऐसे ही मामले में गिरफ्तार हो चुका है जो बिल पर था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

MP News: मध्य प्रदेश के साइबर ठगों का नया खेल, वीडियो कॉल पर 'अधिकारी' बनकर महिला से करोड़ों रुपये ऐंठे, जांच में जुटी पुलिस

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक रिटायर्ड महिला लैब टेक्नीशियन और उनके बेटे को निशाना बनाकर 1 करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana News: गुरुग्राम में भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में दो गिरफ्तार, फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट बनाने का आरोप

गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) क्राइम, नवीन शर्मा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में हेराफेरी करने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast