Search KhabarFast

Press ESC to close

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

R. Madhavan Padma Shri Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक एक्टर आर. माधवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा दिया, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हीं बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर आर. माधवन को उनकी पत्नी सरिता से भी एक बहुत प्यारा मैसेज मिला है। सरिता ने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाली एक पोस्ट में पद्म अवॉर्ड्स समारोह की तस्वीरें शेयर कीं और 'धुरंधर' स्टार को बधाई दी।

एक्टर आर. माधवन की पत्नी का मैसेज

एक्टर आर. माधवन की पत्नी सरिता बिरजे ने लिखा 'मेरे प्यार, इस बेहद काबिलियत से हासिल किए गए पद्म श्री के लिए तुम्हें बधाई। तुम्हारे जुनून, कड़ी मेहनत और कलाकारी ने अनगिनत लोगों का दिल जीता है। मुझे आज और हमेशा तुम पर गर्व रहेगा।' इस पोस्ट में पहली तस्वीर में माधवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री लेते हुए दिख रहे हैं, जबकि बाकी तस्वीरों में एक्टर अपने परिवार के सदस्यों—जिनमें उनकी पत्नी सरिता और बेटा वेदांत शामिल हैं के साथ पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं।

Also read: पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें एक्टर के सम्मान के मौके पर एक सेलिब्रेशन केक दिख रहा था। बता दें, मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने माधवन को यह अवॉर्ड दिया। इस दौरान उनकी पत्नी सरिता और बेटे वेदांत भी वहां मौजूद थे। जब वे सम्मान लेने के लिए मंच पर पहुंचे, तो उनकी पत्नी और बेटे खड़े हो गए और गर्व के साथ तालियां बजाईं।

आर. माधवन ने क्या कहा?

इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने यह अवॉर्ड सिनेमा की दुनिया, हर कलाकार, अपने परिवार और उन सभी लोगों को समर्पित किया जो उनके साथ चले हैं। उन्होंने कहा 'मेरी फ़िल्में देखने वाले, मेरे किरदारों को अपनाने वाले, मेरी कामयाबियों का जश्न मनाने वाले, मेरी कमियों को माफ़ करने वाले और इतने सालों तक मेरा साथ देने वाले हर व्यक्ति से मैं कहना चाहता हूँ—यह सम्मान जितना मेरा है, उतना ही आपका भी है।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Batwara 1947 BO: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को मिला स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, रिलीज के दूसरे दिन मचाई धूम; यहां देखें कुल कलेक्शन

Film Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल और प्रीति ज़िंटा अभिनीत फिल्म 'बटवारा 1947' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया और दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये कमाए।

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा स्पष्टीकरण

FDA on Vimal Elaichi Advertisement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मुझे सुन ही नहीं रही हो, किसे मैसेज...भाषण देते हुए पत्नी मृदुला पर रुकी पंकज त्रिपाठी की नजरें, फोन में दिखी बिजी; ऑडियंस भी खिलखिला उठीं

Pankaj Tripathi-Mridula Tripathi: मिर्जापुर में अपना भौकाल दिखाने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। वैसे तो इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast