Vaccnay For Teachers:उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर वैकेंसी निकली है। ये वैकेंसी शिक्षा सेवा चयन आयोग एंव बेसिक शिक्षा विभाग ने वैकेंसी निकाली है। जारी किए गए नोटिकिकेशन के अनुसार असिस्टेंट टीचर और लेक्चरर के लिए कुल 15,0012 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला गया है।
आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक शहरी के पदों पर बहाली की जाएगी। इस दोनों में कुल 12,405 पद शामिल है। वहीं, पीजीटी के लिए 2,607 पदों पर बहाली की जाएगी।
कब से शुरू होगा आवेदन
दरअसल, असिस्टेंट टीचर के लिए नोटिफिकेशन कल यानी 15 सितंबर को जारी किया गया था। हालांकि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है। जो अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के साथ अप्लाई करना होगा। वहीं, अगर फॉर्म में दी गई गलत जानकारी के लिए 19 अक्टूबर तक संशोधन करने का वक्त मिलेगा। जबकि परीक्षा का आयोजन 3 और 4 दिसंबर को होगा।
कैसा होगा परीक्षा पैटर्न
वहीं, इन पदों पर अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो इन बातों का खास ध्यान रखना होगा। UPESSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, चयन परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। सारे प्रश्नन बहुविक्पीय पूछे जाएंगे। परीक्षा 360 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सही जवाब देने पर उम्मीदवारों को 3 नंबर दिए जाएंगे। वहीं, अगर कोई गलत जवाब देने पर एक नंबर की निगेटिव मार्किंग है। परीक्षा OMR आधारित होगी।
Also read: हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता