Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच CM धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों संग काटा केक और साझा की खुशियां

Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच CM धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों संग काटा केक और साझा की खुशियां

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा। उन्होंने ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन का सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से जीवन की प्रत्येक चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर पूरे विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके लिए जन्म दिवस का सबसे विशेष और यादगार उपहार है। इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं संस्थान के शिक्षक मौजूद थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Politics: कुमारी सैलजा का सरकार पर हमला, विकास से लेकर कानून व्यवस्था तक उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कांग्रेस सांसद और उत्तराखंड की पार्टी प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। हिसार में उन्होंने हरियाणा-NCR में विकास, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। सैलजा ने हरियाणा-NCR में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते हुए गुरुग्राम में बारिश के दौरान जलभराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान गुरुग्राम में कई जगहों पर पानी भरने की समस्या सामने आई।

स्कूल से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे...टीचर नौशाद को रास्ते में मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत;आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले

Bijnor Teacher Firing Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हत्या का मामला सामने आया है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र में बीते दिन मंगलवार की दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक 40 वर्षीय शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Uttarakhand News: किशाऊ बांध परियोजना को लेकर बढ़ी उम्मीद, 5 राज्यों को मिलेगा सिंचाई-पेयजल का लाभ, CM धामी ने कही बड़ी बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के किशाऊ बांध परियोजना को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके निर्माण से केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, किशाऊ बांध परियोजना से इन राज्यों की सिंचाई और पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। परियोजना के पूरा होने से जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast