Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में एनकाउंटर से हड़कंप, जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल

Haryana News: फरीदाबाद में एनकाउंटर से हड़कंप, जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ थाना खेड़ी पुल क्षेत्र के अंतर्गत आगरा कैनाल रोड पर हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए फरीदाबाद आए बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोनू और राहुल नाम के दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

नाकाबंदी के दौरान हुई मुठभेड़

बताया गया है कि पुलिस टीम आगरा कैनाल रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और फरीदाबाद आने के मकसद की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे किस आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Politics: कुमारी सैलजा का सरकार पर हमला, विकास से लेकर कानून व्यवस्था तक उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कांग्रेस सांसद और उत्तराखंड की पार्टी प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। हिसार में उन्होंने हरियाणा-NCR में विकास, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। सैलजा ने हरियाणा-NCR में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते हुए गुरुग्राम में बारिश के दौरान जलभराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान गुरुग्राम में कई जगहों पर पानी भरने की समस्या सामने आई।

स्कूल से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे...टीचर नौशाद को रास्ते में मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत;आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले

Bijnor Teacher Firing Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हत्या का मामला सामने आया है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र में बीते दिन मंगलवार की दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक 40 वर्षीय शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Uttarakhand News: किशाऊ बांध परियोजना को लेकर बढ़ी उम्मीद, 5 राज्यों को मिलेगा सिंचाई-पेयजल का लाभ, CM धामी ने कही बड़ी बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के किशाऊ बांध परियोजना को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके निर्माण से केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, किशाऊ बांध परियोजना से इन राज्यों की सिंचाई और पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। परियोजना के पूरा होने से जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast