PCB Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर जांच बैठा दी है। दो टेस्ट में करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी शिकायते मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सात खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया था। जिसमे्ं विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा जैसे नाम शामिल है।
आमिर मीर का बड़ा बयान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और डिजिटल कम्युनिकेशंस के निदेशक आमिर मीर ने कहा लकि ड्रेसिंग के भीतर अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों की समीक्षा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और आचरण से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट की जांच की जा रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पूरी प्रक्रिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नियमों के अनुसार की जा रही है। सभी सदस्यों को अपना-अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।
मैनेजमेंट में भी फेरबदल
सिर्फ खिलाड़ी नहीं टीम मैनेजमेंट में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी दौरे के बीच पाकिस्तान वापस बुला लिया है। उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के ने जिम्मेदारी संभाली है। पीसीबी ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की है। बोर्ड का कहना है कि खासकर बाहरी स्त्रोतों से आने वाले दावे को विश्वसनीय नहीं माना जाना चाहिए।
इस बीच पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की अगुवाई में बोर्ड के फैसलों पर पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों की तरफ से सवाल उठाए गए हैं। विदेशी दौरे के बीच इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजरें बर्मिघम में होने वाली आखिरी टेस्ट पर है।
Also read: धोनी नहीं बनना चाहते Impact Player, IPL 2027 में वापसी को लेकर बढ़ी चर्चा