Search KhabarFast

Press ESC to close

Team India:28 साल बन सकता है गजब का संयोग, एक दिन दो-दो मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया!

Team India:28 साल बन सकता है गजब का संयोग, एक दिन दो-दो मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया!

Team India: भारतीय टीम के लिए 28 साल बाद एक बार फिर ऐतिहासिक पल आ सकता है। भारतीय टीम एक ही दिन में दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है। 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय टीम क्रिकेट के मैदान पर दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है।

एक टीम मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलते नजर आ सकती है। जबकी दूसरी तरफ टीम जापान में एशियन गेम्स मेडल के लिए मुकाबला करती नजर आ सकती है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी दिन जापान के निशन स्थित स्पोर्ट्स पार्क में क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच खेले जाएंगे। अगर भारत फाइनल का टिकट हासिल करता है, तो वह 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने उतरेगा।

एक दिन दो मुकाबले खेल सकती है भारतीय संयोग  

बता दें कि भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। टीम 28 सितंबर को ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इस ग्रुप में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं।  क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीम एक अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेगी। भारतीय टीम एशियन गेम्स में मौजूदा चैंपियन भी है। उसने 2023 के हांग्झोउ एशियन गेम्स में मेन्स क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था।  

1998 में बना था ऐसा संयोग

भारत के लिए एक ही दिन में दो मुकाबला खेलने का संयोग बना हो। इससे पहले 12 सितंबर 1998 में ऐसा हुआ था। कुआलालंपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, अजय जडेजा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे सितारो से सजी भारतीय टीम ने कनाडा को 112 रनों से हराया था। उसी दिन टोरंटो में दूसरी भारतीय टीम ने सहारा फ्रेंडशिप कप में पाकिस्तान का सामना किथा। उस टीम में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, नवजोत सिंह सिद्ध, जवागल श्रीनाथ और अजीत अगरकर जैसे खिलाड़ी थे।   
Also read: क्या होने जा रहा कोई बड़ा फैसला, BCCI ने गिल और श्रेयस अय्यर को बुलाया मुख्यालय

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दलीप ट्रॉफी में गरजा ईशान किशन का बल्ला, ठोका दोहरा शतक; 39 साल पुराना रिकॉर्ड धाराशाई

Ishan Kishan Double Century:ईशान किशन ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। ये दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन को दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले भी वह दोहरा शतक लगा चुके हैं।

नहीं थम रहा पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड दौर पर हुआ बड़ा कांड; PCB के रडार पर इमाम और रिजवान

PCB Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर जांच बैठा दी है। दो टेस्ट में करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी शिकायते मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast