Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:‘हनुमान अंश’को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने का ऐलान, CM धामी ने की घोषणा

Uttrakhand News:‘हनुमान अंश’को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने का ऐलान, CM धामी ने की घोषणा

Uttrakhand News:नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’इन दिनों चर्चा में है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी यह फिल्म अब दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी के दम पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की तारीफ कंगना रनौत, वीरेंद्र सहवाग और मधुर भंडारकर समेत कई चर्चित हस्तियां कर चुकी हैं। अब फिल्म के मेकर्स के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के एक सिनेमाघर में अपनी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक प्रदीप बत्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी।फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी विषयवस्तु और संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में देश और दुनिया के सामने उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

बाबा नीम करौली की भक्ति और सेवा को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि फिल्म के माध्यम से दर्शकों को बाबा नीम करौली महाराज की तपस्या, त्याग, सेवा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अटूट आस्था को जानने और समझने का अवसर मिलता है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बाबा का पूरा जीवन मानव सेवा, साधना और समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का मार्ग भी है। धामी ने फिल्म की पूरी टीम को प्रेरणादायक और आध्यात्मिक फिल्म बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि कैंची धाम आज दुनियाभर में आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है।

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘हनुमान अंश’7अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही और पहले दो सप्ताह में इसकी कमाई अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि, बाद में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी के चलते फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। फिल्म ने अब तक करीब 97.77 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई और 82.88 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।
Also read: बिहार में बाढ़ का अलर्ट...गंगा नदी खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर पहुंचा, पप्पू यादव बोले- सरकार सिर्फ औपचारिकता निभा रही

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: SIR ने 35 साल बाद मिलवाए दो सगे भाई, स्कूल में आमने-सामने आते ही छलक पड़े आंसू

Haryana News:हरियाणा के जींद में एसआई के दौरान एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने प्रशासनिक प्रक्रिया को पारिवारिक मिलन की यादगार कहानी में बदल दिया। वोटर कार्ड से जुड़े सत्यापन के लिए पंजाब से जींद पहुंचे एक व्यक्ति की पहचान उसके सगे भाई के रूप में हुई। दोनों भाई करीब 35 साल से एक-दूसरे से बिछड़े हुए थे।

सड़कों से हटेगा ट्रक जाम...हरियाणा के 39 शहरों में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की तैयारी, KMP किनारे बसेगी नमो सिटी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने यातायात व्यवस्था को सुधारने और लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत राज्य के 39 शहरों में ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा मालवाहक वाहनों को मिलेगी।

'खुन्नस मिटाने के लिए हमारी मस्जिद को नहीं गिराया जा सकता...', सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर भड़के ओवैसी

Owaisi on Saharanpur Mosque Demolition: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को सहारनपुर कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को गिराए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने दावा किया कि 1911 से मौजूद ऐतिहासिक अभिलेखों से इस मस्जिद के अस्तित्व का प्रमाण मिलता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast