Search KhabarFast

Press ESC to close

वान्या शर्मा ने बैंकॉक में बढ़ाया भारत का मान, दो स्वर्ण पदक जीतकर बनीं ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

वान्या शर्मा ने बैंकॉक में बढ़ाया भारत का मान, दो स्वर्ण पदक जीतकर बनीं ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

Vanya Sharma Won Gold:भारत की युवा योगासन प्रतिभा वान्या शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। बैंकॉक में आयोजित 4वीं UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वान्या ने उप-कनिष्ठ वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्हें प्रतियोगिता के प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ खिताब से भी सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में कुल सात देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, श्रीलंका और बांग्लादेश समेत विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वान्या ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर कम उम्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने योगासन में अपनी तकनीकी दक्षता, संतुलन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

पारंपरिक योगासन में जीता पहला गोल्ड

वान्या ने पारंपरिक योगासन स्पर्धा में अद्भुत संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और शारीरिक नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान उनके योगासनों की सटीकता और कठिन अभ्यास का प्रभाव साफ नजर आया, जिसके दम पर उन्होंने उप-कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

कलात्मक एकल योगासन में भी गोल्ड

इसके बाद कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में भी वान्या ने अपने शानदार कौशल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उन्होंने इस स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया। दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद वान्या को प्रतियोगिता के प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’खिताब से सम्मानित किया गया।

कठिन साधना और अनुशासन का नतीजा

वान्या की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा के साथ-साथ कठिन साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक और सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान हासिल करना उनके परिवार, प्रशिक्षकों, विद्यालय और देश के लिए गौरव का विषय है। बैंकॉक की धरती पर वान्या शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय तिरंगे को ऊंचा किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय योगासन की क्षमता एवं प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।     

Also read: Champions Trophy: श्रीलंका से छीन गई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने क्यों लिया बड़ा फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, श्रेयस अय्यर टॉप-5 में पहुंचे; ईशान-अभिषेक में नंबर-1 की जंग

ICC Ranking:आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग को लेकर भारतीय क्रिकेट में हलचल तेज है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने शानदार छलांग लगाई है और टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं, पहले स्थान पर काबिज ईशान किशन और दूसरे नंबर के अभिषेक शर्मा के बीच अंतर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच रेटिंग का फासला कम होने से शीर्ष स्थान की दौड़ दिलचस्प हो गई है।

Pak vs Sl: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा समेत दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Cricket News: पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। फरहान दो पूर्ण सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय तीन मैचों की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीरीज में कुल 238 रन बनाए और भारत के अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। हालांकि, सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फरहान का रिकॉर्ड प्रदर्शन चर्चा में रहा।

हैदराबाद T20 के बाद दिल्ली जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, PM मोदी से मुलाकात की ये है खास वजह

Team India To Meet PM Modi:भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद में चौथा टी20 मुकाबला खेलने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast