Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, बोले- देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, बोले- देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी माँ भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

राजनीति में आदर्शों की स्थापना की

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दूरदर्शी सोच, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। 

Also read: शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी, परिजनों से की मुलाकात, बोले- शहीद परिवारों के साथ खड़ी है सरकार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील, हरियाणा पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में दिल्ली जाने वाला रास्ता एक बार फिर पूरी तरह बंद कर दिया है।

मध्य प्रदेश में सरकार ने खाद की बिक्री पर लगाई रोक, 82 लाख किसान हो सकते हैं प्रभावित

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन के आखिरी वक्त पर खाद की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। 14 अगस्त शाम 7 बजे से लागू हुआ यह आदेश अगली सूचना तक रहेगा, जिससे प्रदेश के लगभग 82 लाख किसानों के प्रभावित होने की आशंका है। खाद की दिक्कत का सबसे बड़ा असर धान उत्पादक किसानों पर पड़ सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast