Search KhabarFast

Press ESC to close

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा स्पष्टीकरण

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा स्पष्टीकरण

FDA on Vimal Elaichi Advertisement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का कहना है कि ये विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष रुप से प्रचार करता हो सकता है। क्योंकि विज्ञापन में मौजूद ब्रांड नाम, प्रस्तुति और संवाद से ब्रांड को पान मसाले के साथ जोड़ता है। बता दें, ये नोटिस देवगन को उनके जुहू स्थित आवास पर, खान को बांद्रा के मन्नत स्थित आवास पर और श्रॉफ को उनके प्रोडक्शन हाउस, टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी के माध्यम से भेजे गए। 

Also read: 'शुगर डैडी' वाले तंज पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, पत्नी सुनीता अहूजा को दिया करारा जवाब; कहा - अपनी हद में रहिए, आप मुझे बदनाम...

FDA का नोटिस

FDA ने अपने नोटिस में साफ तौर पर सभी एक्टर्स से विमल के विज्ञापन में उनकी भूमिका का स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें इस नोटिस का जवाब 15 दिनों के अंदर देने को कहा गया है। इसी के साथ उन्हें अपने सोशल मीडिया अकांउट से इस विज्ञापन से संबंधित सभी कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया गया है। अगर इनमें से किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया गया तो FSS Act की धारा 24 और 53 के तहत 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

FDA के अनुसार, यह विज्ञापन एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ाव पैदा करता है, जो मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा है। FDA ने महाराष्ट्र सरकार के 13 जुलाई, 2026 के उस आदेश का भी हवाला दिया, जिसके तहत पान मसाला जैसे प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर बैन लगाया गया है। ये बैन अगले एक साल तक प्रभावित रहेगा। मालूम हो कि इय बैन के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSS Act) 2006 की धारा 30(2)(a) का हवाला दिया गया है।

मालूम हो कि यह नवीनतम कार्रवाई FDA के महाराष्ट्र भर में चलाए जा रहे व्यापक प्रवर्तन अभियान का हिस्सा है। विभाग मिलावटी दूध, रेस्तरां में परोसे जाने वाले भोजन, स्कूलों के अंदर और आसपास बेचे जाने वाले जंक फूड और प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू युक्त पान मसाला के निर्माण और बिक्री सहित कई खाद्य सुरक्षा मुद्दों पर निरीक्षण और ज़ब्ती कर रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'शुगर डैडी' वाले तंज पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, पत्नी सुनीता अहूजा को दिया करारा जवाब; कहा - अपनी हद में रहिए, आप मुझे बदनाम...

Govinda on Sunita Ahuja’s Statement: बॉलीवुड एत्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा हाल ही में सार्वजनिक रूप से दिखाई देने को लेकर उन पर निशाना साधने के बाद चुप्पी तोड़ी है। एक वीडियो संदेश में, अभिनेता ने सुनीता से अपील की कि वे ऐसे बयान देने से बचें, जो उनके अनुसार उनकी प्रतिष्ठा, करियर और उद्योग में उनकी स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं।

The Traitors 2: मुनव्वर फारुकी के शो से बाहर होते ही अभिषेक मल्हान का कमेंट वायरल, ‘तकलीफ हुई है बेचारे को’ कहकर लिए मजे

Abhishek Malhan on Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी के ‘The Traitors’ सीजन 2 से बाहर होने के बाद अभिषेक मलहान के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है, जिसमें दोनों पक्षों के पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे है। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो से बाहर होने के बाद, मुनव्वर ने अपने खिलाफ फैलाई जा रही नकारात्मक प्रचार के बारे में कई पोस्ट और रील साझा किए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast