Ranchi Student Protests: झारखंड भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। छात्रों ने राहुल गांधी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कॉल के जरिए उनसे बात की थी, लेकिन वो सब सिर्फ एक दिखावा था और कुछ नहीं। क्योंकि कांग्रेस नेता ने मदद का भरोसा जताया था। उन्होंने छात्रों से उनकी सभी मांदों को व्हाट्सएप पर भेजने को कहा था। उस दौरान उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा था कि वह जल्द ही हमारी समस्याओं का समाधान ढूंढ निकालेंगे, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने सिर्फ मदद करने का खलावा किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि राहुल गांधी ने हमारे साथ धोखा किया है।
Also read: PM Surya Ghar Yojana: 5 किलोवाट सोलर पैनल पर कितनी मिलेगी सब्सिडी? जानें पूरी जानकारी
हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे
इस बीच, छात्र नेताओं ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की है। उन्होंने घोषणा की है कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 अगस्त को रांची स्थित उनके आवास का घेराव करेंगे। इसके अलावा शनिवार को झारखंड के छात्र नेताओं ने घोषणा की कि वे 16 अगस्त रविवार को सभी 24 जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे।
बता दें, रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन 23वें दिन में प्रवेश कर गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि JPSC की 11वीं से 13वीं और JSSC की CGL परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए। इसके अलावा CBI जांच की भी मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की बात भी कही गई है। छात्रों का कहना है कि अब यह आंदोलन विरोध के 'गांधीवादी तरीके' से आगे बढ़ेगा। दूसरी तरफ, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। महतो ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें रांची में स्वतंत्रता दिवस तिरंगा यात्रा में भाग लेने से रोका और पुलिसकर्मियों पर छात्रों के साथ मारपीट का आरोप लगाया।