Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में 10 जुलाई तक रह सकता है बारिश का दौर, चमक-गरज के साथ बारिश की भी चेतावनी

Haryana News: हरियाणा में 10 जुलाई तक रह सकता है बारिश का दौर, चमक-गरज के साथ बारिश की भी चेतावनी

Haryana News: देशभर में मानसून का विस्तार हो चुका है। कहीं ज्यादा तो कही बूंदाबांदी देखी जा रही है। हालांकि, इस बार बताया जा रहा है कि इस बार कम बारिश हो सकती है। इसके इतर अभी भी देशभर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।

अब उत्तर भारत में मानसून का असर दिखने लगा है। हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें विस्तार से हरियाणा के 10 जुलाई तक के मौसम का हाल बताया गया है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार, भटिंडा तक बनी हुई है। अरबसागर में एक डिप्रेशन बनने से अनुकूल परिस्थितियां के कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है जिससे मानसूनी हवाओं तथा राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है।   

Also read: हरियाणा में 13 शहरों में खरीदी जाएगी 33 हजार एकड़ जमीन, किसान इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

कहीं बारिश-कही गर्मी

मानसून के विस्तार होने के बाद भी देश के कई हिस्सो में अनुमान के मुताबिक कम बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में जमकर बारिश हो रही है। वहां हालात ये है कि सड़कों पर पानी भर चुका है। दक्षिणी राज्यों में खूब बारिश हो रही है। हरियाणा में भी 10 जुलाई तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश उतनी नहीं हो रही है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में नदी एवं जलस्रोत पुनर्जीवन को मिली नई गति, SARRA की सातवीं SLEC बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Uttrakhand News: सचिवालय स्थित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में जलागम सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में जल स्रोतों, धारों-नौलों तथा नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए कार्यरत स्प्रिंग एंड रिवर रीजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SLEC) की सातवीं बैठक आयोजित हुई।

Uttarakhand News: 169 शिकायतें, कई का मौके पर समाधान, जनता की तकलीफ पर संवदेनशील दिखे डीएम

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘समाधान दिवस’  का आयोजन किया गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे 169 फरियादियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी गंभीर समस्याएं रखीं। डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

Uttarakhand News: श्रीलंका के अधिकारियों ने सराहा आपदा प्रबंधन मॉडल, 40 अफसरों ने किया USDMA का दौरा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखण्ड में विकसित आपदा प्रबंधन प्रणाली, आधुनिक तकनीकों, पूर्व चेतावनी तंत्र, भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण, मौसम पूर्वानुमान प्रणाली तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित पहलों का विस्तृत अध्ययन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast