Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: रुद्रपुर में भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Uttarakhand News: रुद्रपुर में भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गांधी पार्क से शुरू हुई पदयात्रा बाटा चौक, भगत सिंह चौक और हरि मंदिर होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर लोगों ने पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

पदयात्रा के बाद गांधी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अभियान विकास बनाम विनाश और सुशासन बनाम अराजकता की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से शुरू हुई यह यात्रा शांति, लोकतंत्र और विकास का संदेश लेकर प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनावी पराजय से हताश कांग्रेस अब संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर कांग्रेस को चुनावी व्यवस्था सही लगती है, लेकिन हारने पर वही व्यवस्था गलत नजर आने लगती है। एसआईआर को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री धामी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंडवासियों को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश के सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में की गई टिप्पणी और राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के प्रति टिप्पणी पर भी कड़ी आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और जनभागीदारी में निहित है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए। महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ जुटने का आह्वान किया।

पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक प्रदीप बत्रा, शिव अरोरा, अरविंद पांडे, त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर विकास शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में नदियों की गाद से बनेंगी सड़कें, 243 लाख क्यूबिक मीटर सिल्ट के इस्तेमाल को लेकर केंद्र और राज्य में बड़ा समझौता

Bihar News:बिहार में नदियों के पुनर्जीवन, बाढ़ नियंत्रण और सड़क निर्माण को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार (3 नवंबर 2026) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच 'नदी संजीवनी' कार्यक्रम के तहत समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

Haryana News: 26 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र, CM नायब सैनी ने किया ऐलान; कांग्रेस-AAP पर भी साधा निशाना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित  मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि आज मंत्रिमंडल की बैठक में सात एजेंडे रखे गए थे, जिन्हें मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने पत्रकार बंधुओं को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों को निरंतर गति दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि संविधान पखवाड़े के तहत 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें संविधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर  सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया एवं अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष लोहान भी उपस्थित थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast