Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के खटीमा के विकास को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने सड़क चौड़ीकरण का किया भूमि पूजन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के खटीमा के विकास को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने सड़क चौड़ीकरण का किया भूमि पूजन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही जाम की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने खटीमा की जनता के स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते जैसा है। यहां की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण, आईटीआई एवं बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण सहित शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और बस अड्डे जैसी सुविधाओं के विकास से स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल के संचालन, गन्ने की समय पर पेराई और भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर बनाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में नदियों की गाद से बनेंगी सड़कें, 243 लाख क्यूबिक मीटर सिल्ट के इस्तेमाल को लेकर केंद्र और राज्य में बड़ा समझौता

Bihar News:बिहार में नदियों के पुनर्जीवन, बाढ़ नियंत्रण और सड़क निर्माण को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार (3 नवंबर 2026) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच 'नदी संजीवनी' कार्यक्रम के तहत समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

Haryana News: 26 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र, CM नायब सैनी ने किया ऐलान; कांग्रेस-AAP पर भी साधा निशाना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित  मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि आज मंत्रिमंडल की बैठक में सात एजेंडे रखे गए थे, जिन्हें मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने पत्रकार बंधुओं को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों को निरंतर गति दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि संविधान पखवाड़े के तहत 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें संविधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर  सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया एवं अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष लोहान भी उपस्थित थे।

Uttarakhand News: रुद्रपुर में भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गांधी पार्क से शुरू हुई पदयात्रा बाटा चौक, भगत सिंह चौक और हरि मंदिर होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर लोगों ने पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast