04 November Weather Forecast: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, साइक्लोन मुरासु के असर से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें पानी में डूब गईं और कई इलाकों में आना-जाना मुश्किल हो गया। बारिश सोमवार देर रात शुरू हुई और मंगलवार सुबह तक जारी रही। IMD ने बताया है कि आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल करने के बाद यह चक्रवाती तूफान 'मुरासु' उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिससे यह एक गहरे अवदाब में कमजोर हो जाएगा। जिससे देश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिस का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम शामिल हैं, जहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के साथ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी संकट मंडरा रहा है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।
Also read: 'किसी जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते',जंतर-मंतर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी दस्तक दे चुकी है। मौसम में ठंडक बनी हुई है। इसी बीच IMD ने दिल्ली में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम?
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर जारी है। इस दौरान बर्फबारी की गतिविधि भी दर्ज की जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट हो रही है। इस स्थिति को लेकर IMD ने भी अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।