Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: रुड़की के झबरेड़ा में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन समेत दो को गोलियों से भूना, आरोपी फरार

Uttarakhand News: रुड़की के झबरेड़ा में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन समेत दो को गोलियों से भूना, आरोपी फरार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा थाना इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम झबरेड़ी कलां में पारिवारिक रंजिश के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अमन उर्फ भरोसी ने अपने ही परिवार के दो लोगों पर गोली चला दी। फायरिंग में सूरज उर्फ मुन्ना पुत्र अशोक और रूपा पुत्री रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी के मुताबिक, मृतका रूपा आरोपी अमन की सगी बहन बताई जा रही है, जबकि दूसरा मृतक सूरज उर्फ मुन्ना भी परिवार से ही जुड़ा बताया गया है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की टीमें सक्रिय हो गईं और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल हत्या की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: रायपुर विधानसभा के 200 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, गोदियाल बोले- बदलाव का समय

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में आज 26 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Uttarakhand News: उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, सर्दियों में मिलेगी 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली आवंटित करने की मंजूरी दी है। केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से उत्तराखंड को यह अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी और मार्च 2027 तक जारी रहेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast