Search KhabarFast

Press ESC to close

Asian Games 2026: आखिरी पलों तक रोमांच, फिर भारत का कमाल; ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: आखिरी पलों तक रोमांच, फिर भारत का कमाल; ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: महिलाओं के बाद एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 39-35 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह खिताबी मुकाबले में भारत का सामना मजबूत मानी जाने वाली ईरान की टीम से हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी पलों तक जीत को लेकर सस्पेंस बना रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार संयम, सूझबूझ और दमखम दिखाते हुए बाजी अपने नाम कर ली।

पुरुष कबड्डी का फाइनल मुकाबला भारत और ईरान के बेहद रोमांच से भरा हुआ था। आखिरी पलों तक यह नहीं पता चल रहा था, कौन-सी टीम जीतने वाली है। अतिंम समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में ईरान ने भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाया हुआ था। जिसकी वजह से टीम इंडिया सिर्फ 1 अंक की बढ़त पर थी। हाफ टाईम तक 18-17 पर था। दोनों टीमों के बीच यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। एक-एक अंक के लिए दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत लगा दी। वहीं, दूसरे हाफ में टीम इंडिया के खिलाडियों की शानदार रणनीति, दमखम और संयम का प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख पलट दिया और अंत में ईरान को 39-35 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

रेडर्स और डिफेंस ने दूसरे हॉफ में दिखाया दमदार खेल

दूसरे हॉफ में टीम इंडिया के शानदार वापसी की। भारतीय टीम के रेडर्स अर्जुन देशवाल, असलम इनामदार के साथ बी रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही ईरान के मजबूत डिफेंस में सेंध लगाना शुरू कर दिया। वहीं रेडर्स के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय डिफेंस ने भी गजब का खेल दिखा कर पूरी ईरान की टीम को ऑल आउट कर दिया। जिसके बाद टीम इंडिया को एक मजबूत बढ़त मिल गई।  बता दें कि सुबह से महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान को हराकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था और अब पुरुष टीम ने भी वही कमाल दोहराकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र में बड़ा कारनामा, 11 साल के जापानी खिलाड़ी ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: जिस उम्र में बच्चे खेल-कूद और पढ़ाई में अपनी छोटी सी दुनिया बसा रहे होते हैं... उस उम्र में इस नन्हे सितारे ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना करना भी आसान नहीं। महज 11 साल की उम्र में जापान के युकी कुरिहारा ने ई-स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। साथ ही पूरे विश्व का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया। युकी कुरिहारा ने वैभव सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया हैं, उन्होंने क्रिकेट में 15 साल की उम्र में धमाल मचाया था।

विनोद कांबली का वीडियो हुआ वायरल, वृद्धाश्रम में रह रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर; सुविधाओं और स्वच्छता की करते दिखे प्रशंसा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कथित तौर पर ठाणे के एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। 1991 से 2000 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे वृद्धाश्रम की सुविधाओं और स्वच्छता की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast