Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: ई-रिक्शा में महिला से लूट, शख्स की चाकू से गोदकर हत्या; चालक की उंगलियां कटीं

Delhi News: ई-रिक्शा में महिला से लूट, शख्स की चाकू से गोदकर हत्या; चालक की उंगलियां कटीं

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में कश्मीरी गेट में ई-रिक्शा में सवार यात्रियों के साथ लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मरघट वाले बाबा फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने ई-रिक्शा को निशाना बनाया। घटना में एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि ई-रिक्शा सवार एक महिला से लूट किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक पर भी चाकू से हमला किया। हमले में चालक की उंगलियां कट गईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ घटनाक्रम की जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को कितने बदमाशों ने अंजाम दिया और उनका मकसद क्या था।

बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान और वारदात के दौरान मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। लूट और हत्या की इस वारदात के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: आनंद पर्वत हत्याकांड 7 घंटे में सुलझा, 1 आरोपी गिरफ्तार; हिरासत में 2 नाबालिग

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने आनंद पर्वत इलाके में हुई हत्या का मामला सात घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य नाबालिगों को हिरासत में लिया है। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार (चाकू) भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले के मुख्य आरोपी की पहचान आनंद पर्वत निवासी तुषार के रूप में हुई है। उसे 17 और 15 वर्ष की आयु के दो नाबालिगों के साथ हिरासत में लिया गया है।

Bihar News: जमुई कांड के बाद समस्तीपुर में लड़की से दिनदहाड़े हुई बदसलूकी, 4 आरोपी धराए

Bihar Crime: बिहार का जमुई कांड का विवाद अभी थमा ही नहीं था, कि उससे पहले ही एक और वीडियो सामने आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा समस्तीपुर जिले का बताया जा रहा है। दरअसल, जमुई जिले में कक्षा 10 की छात्रा पर हुए हमले के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast