Bihar Crime: बिहार का जमुई कांड का विवाद अभी थमा ही नहीं था, कि उससे पहले ही एक और वीडियो सामने आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा समस्तीपुर जिले का बताया जा रहा है। दरअसल, जमुई जिले में कक्षा 10 की छात्रा पर हुए हमले के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग दिनदहाड़े एक नाबालिग को शारीरिक रूप से परेशान करते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना 15 सितंबर को कर्पूरी ग्राम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के जगत सिंह तटबंध इलाके में हुई। फुटेज सामने आने के बाद समस्तीपुर पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राहुल कुमार (19), अवधेश पासवान (46), विकास शर्मा (32) और रामबाबू सहनी (38) के रूप में हुई।
Also read: Delhi News: आनंद पर्वत हत्याकांड 7 घंटे में सुलझा, 1 आरोपी गिरफ्तार; हिरासत में 2 नाबालिग
क्या है समस्तीपुर का मामला?
बताया जा रहा है कि एक नाबालिग लड़का-लड़की जगत सिंह तटबंध इलाके में बाइक से पहुंचे थे। लेकिन उसी समय कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों को परेशान करने लगे। उन्होंने लड़के साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह लड़की के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे।
जमुई मामले कांड में क्या हुआ?
इससे पहले, जमुई से एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसमें दो नाबालिगों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट दिखाई गई थी। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसने जनता के गुस्से और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया। जमुई मामले में, पुलिस ने वीडियो प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की है और नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले फुटेज साझा करने के लिए लगभग 120 प्रोफाइल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
इस मामले में अधिकारियों ने कुंदन कुमार, फैयाज और रमाशीष कुमार को गिरफ्तार किया है। जमुई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नाबालिग पीड़ितों के किसी भी आपत्तिजनक या पहचान उजागर करने वाले वीडियो/पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा न करें। फिलहाल, पुलिस टीमें शेष संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जबकि पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी का जमुई सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।