Search KhabarFast

Press ESC to close

चंडीगढ़ में सनसनीखेज वारदात, हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या; कमरे में मिला शव

चंडीगढ़ में सनसनीखेज वारदात, हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या; कमरे में मिला शव

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार की सुबह चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह कमरे के अंदर उनका शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नितिन की मौत उनकी सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से हुई है। वहीं, सूत्रों से यह भी नितिन हेडक्वार्टर में अकाउंट ब्रांच में तैनात था और सुबह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला। तीन गोलियां लगी है। फिलहाल, पुलिस नितिन के बेटे अरमान को अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 60 लाख की रंगदारी, 10 रुपये का आधा नोट भेजकर दी धमकी, ड्राइवर का बेटा गिरफ्तार

Delhi News:दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक कारोबारी से 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बताकर कारोबारी के परिवार को धमकाया। WhatsApp पर धमकी भरे मैसेज भेजने के साथ ही आरोपी ने डर पैदा करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने 10 रुपये के नोट को लैमिनेट करवाकर दो हिस्सों में काटा और उसका आधा हिस्सा एक लिफाफे में रखकर कारोबारी के घर पहुंचा दिया।

Delhi News: दिल्ली में तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वीजा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट फॉरेनर सेल ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तीनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, तीनों निर्धारित 15 दिनों की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रुके हुए थे। यह कार्रवाई पहाड़गंज के शोरा कोठी स्थित होटल सुदर्शन पैलेस में चलाए गए विशेष वीजा वेरिफिकेशन अभियान के दौरान की गई।

लुधियाना में रोड रेज पर फायरिंग, नशे में धुत युवकों ने मारी गोली, पुलिस ने बरामद की i-20

Ludhiana Road Rage Firing: लुधियाना में रोड रेज की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली टक्कर के बाद वीडियो बनाने पर 5 युवकों ने एक शख्स को गोली मार दी। फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के पास हुई इस फायरिंग में 37 साल के क्लाउड किचन संचालक शरद गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट में नाभि के ठीक ऊपर लगी और पीठ से आर-पार निकल गई। उन्हें तुरंत DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी सर्जरी की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast