Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: रायपुर विधानसभा के 200 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, गोदियाल बोले- बदलाव का समय

Uttarakhand News: रायपुर विधानसभा के 200 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, गोदियाल बोले- बदलाव का समय

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का समय बदलाव का समय है। पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की जनता को अनेक समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करना होगा।

गोदियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता में व्यापक असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राहुल गांधी जी के विचारों और पदचिह्नों पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करना है। उन्होंने नए सदस्यों से कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व विधायक  ललित फर्सवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमेंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also read: Uttarakhand News: रुड़की के झबरेड़ा में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन समेत दो को गोलियों से भूना, आरोपी फरार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: रुड़की के झबरेड़ा में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन समेत दो को गोलियों से भूना, आरोपी फरार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा थाना इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम झबरेड़ी कलां में पारिवारिक रंजिश के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अमन उर्फ भरोसी ने अपने ही परिवार के दो लोगों पर गोली चला दी। फायरिंग में सूरज उर्फ मुन्ना पुत्र अशोक और रूपा पुत्री रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, सर्दियों में मिलेगी 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली आवंटित करने की मंजूरी दी है। केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से उत्तराखंड को यह अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी और मार्च 2027 तक जारी रहेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast