Search KhabarFast

Press ESC to close

Asian Games 2026: हरियाणा की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, खेल मंत्री ने किया हौसला अफजाई

Asian Games 2026: हरियाणा की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, खेल मंत्री ने किया हौसला अफजाई

Haryana News: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा की बेटियां देश का मान बढ़ा रही हैं। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने एशियन गेम्स में भारतीय महिला खिलाड़ियों और विशेष रूप से हरियाणा की बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जज्बे से एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि हरियाणा खेल प्रतिभाओं की जननी है।

खेल मंत्री ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम में हरियाणा की छह बेटियों की मौजूदगी प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। बेटियां आज न केवल खेल के मैदान में बल्कि हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही हैं। कबड्डी टीम का यह प्रदर्शन टीमवर्क, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के खिलाड़ी एशियन गेम्स से पदकों की बड़ी सौगात लेकर लौटेंगे।

गौरव गौतम ने बताया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 'मिशन ओलंपिक-2036' के जरिए प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से तराशने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'खेलो इंडिया' जैसी योजनाओं से देश में खेलों का एक मजबूत वातावरण तैयार हुआ है, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है।

खेल मंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स से लौटने पर प्रदेश के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से खेलों को व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बनाने की अपील की और कहा कि सरकार हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करती रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: रायपुर विधानसभा के 200 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, गोदियाल बोले- बदलाव का समय

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में आज 26 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Uttarakhand News: रुड़की के झबरेड़ा में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन समेत दो को गोलियों से भूना, आरोपी फरार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा थाना इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम झबरेड़ी कलां में पारिवारिक रंजिश के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अमन उर्फ भरोसी ने अपने ही परिवार के दो लोगों पर गोली चला दी। फायरिंग में सूरज उर्फ मुन्ना पुत्र अशोक और रूपा पुत्री रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, सर्दियों में मिलेगी 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली आवंटित करने की मंजूरी दी है। केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से उत्तराखंड को यह अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी और मार्च 2027 तक जारी रहेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast