Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री (स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा) मदन दिलावर ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य शिक्षा, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, ग्रामीण विकास तथा स्थानीय स्वशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के विषयों पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण है।

 

कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शिक्षा, संस्कृति संरक्षण तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने दोनों राज्यों के मध्य शिक्षा, संस्कृति एवं स्थानीय स्वशासन से जुड़े विषयों पर सहयोग और समन्वय को और मजबूत बनाने पर बल दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast