Search KhabarFast

Press ESC to close

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान, 4 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान, 4 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

India Tour Of NewZealand:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्टिव होने जा रही है। ब्लू जर्सी में भारतीय टीम मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आएगी। इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। जहां उसे 40 दिन में 12 मैच खेलने हैं।

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम 5 वनडे, 5 टेस्ट और 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20 के साथ होगी। साथ ही 27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

चार साल बाद न्यूजीलैंड जाएगा भारत  

चार साल बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। आखिरी बार भारत ने 2022 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। न्यूजीलैंड में लिमिटेड ओवर सीरीज भारतीय टीम साल 2022 के बाद खेलती हुई दिखाई देगी। टीम इंडिया अपने दौरे का आगाज टी20 सीरीज से करेगी। उसके बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। फिर अंत में टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा। भारतीय टीम का ये दौरा कुल 40 दिनों का होगा। 4 साल के अंतराल पर हो रहे इस दौरे पर भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।   

Also read: Rishabh Pant Captaincy News: LSG ने ऋषभ पंत से छीनी कप्तानी, संजीव गोयनका के फैसले पर चर्चा हुई तेज

विश्व कप के लिहाज मुकाबले अहम

बता दें कि अगले साल वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका और जिमबॉम्बे की मेजबानी में खेला जाएगा। जिसके कई टीमें ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगी। होस्ट नेशन के कारण साउथ अफ्रीका और जिमबॉम्बे पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। अब भारतीय टीम विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को परखना चाहेगी। इसके अलावा टीम वनडे टीम में फिलहाल नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना ना के बराबर है। क्योंकि, कई सीनियर प्लेयर पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में नए खिलाड़ी लाकर बीसीसीआई को जोखिम नहीं लेना चाहेगी। हालांकि, वनडे विश्व कप के बाद कई खिलाड़ी रिटायर भी हो सकते हैं। उसके बाद नए खिलाड़ियों के लिए मौका बन सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा की बेटी का कमाल! घरेलू हिंसा से गोल्ड तक सफर, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

Commonwealth Games 2026: भारत के हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली शर्मिला धनखड़ ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने घरेलू हिंसा से उबरने से लेकर मंगलवार को ग्लासगो में पोडियम पर सबसे ऊपर जगह बनाने तक का शानदार सफ़र तय किया।

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast