Search KhabarFast

Press ESC to close

HTET Exam: हरियाणा में HTET परीक्षा की आई नई तारीख, अब 4 और 5 जुलाई को होगी परीक्षा

HTET Exam: हरियाणा में HTET परीक्षा की आई नई तारीख, अब 4 और 5 जुलाई को होगी परीक्षा

HTET Exam: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी ने एचटीईटी 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 4 और 5 जुलाई 2026 को कराने का फैसला लिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। बोर्ड के अनुसार प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है।

बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना 

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी नई जानकारियां, एडमिट कार्ड और जरूरी दिशा-निर्देश समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को नियमित रूप से HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। इस वर्ष एचटीईटी परीक्षा में करीब 2.5 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। खास बात यह है कि पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किसी सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसी (पीएसयू) के माध्यम से कराया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और पूरे प्रबंधन तंत्र को अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

क्या है कार्यक्रम का समय? 

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार लेवल-III (पीजीटी) परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं लेवल-II (टीजीटी) परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। लेवल-I (पीआरटी) परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का इंतजार है। बोर्ड के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा से लगभग 5 से 7 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में संभावना है कि जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई की शुरुआत में एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएं।

परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Also read: HARYANA NEWS: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में नहाते समय डूबने से यात्री की मौत, यूपी के मुजफ्फरनगर का था मृतक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast