Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में नहाते समय डूबने से यात्री की मौत, यूपी के मुजफ्फरनगर का था मृतक

HARYANA NEWS: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में नहाते समय डूबने से यात्री की मौत, यूपी के मुजफ्फरनगर का था मृतक

HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर में स्नान के दौरान एक यात्री की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के लुसाना गांव निवासी के रूप में दस्तावेजों के आधार पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मसरोवर पर तैनात टूरिस्ट पुलिस ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया।

जानकारी देते हुए थाना केयूके के एएसआई रामफल ने बताया कि व्यक्ति सरोवर में स्नान कर रहा था, इसी दौरान वह पानी में डूब गया। उसे तुरंत बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई रामफल ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

वहीं मेडिकल ऑफिसर डॉ. साहिल ने बताया कि आज सुबह एक व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से एलएनजेपी अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की सूचना पुलिस को रुक्का भेजकर दे दी गई है तथा आगामी कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast