Search KhabarFast

Press ESC to close

जेजेपी मीडिया प्रमुख दीपकमल सहारण ने राजनीति छोड़ी, जल्द रिलीज करेंगे हरियाणा के इतिहास पर किताब

जेजेपी मीडिया प्रमुख दीपकमल सहारण ने राजनीति छोड़ी, जल्द रिलीज करेंगे हरियाणा के इतिहास पर किताब

 

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया समन्वयक दीपकमल सहारण ने पार्टी के पद को छोड़ दिया है और राजनीति से विराम ले लिया है। वे पार्टी के गठन से लेकर पिछले साढ़े सात वर्षों तक जेजेपी के मीडिया प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे। दीपकमल ने बताया कि वे अब स्वतंत्र तौर पर मीडिया और राजनीति के विषयों पर शोध का काम करेंगे। साथ ही उनकी दूसरी पुस्तक ‘चौपाल से चंडीगढ़’ को बहुत जल्द रिलीज करेंगे।

दीपकमल सहारण ने बताया कि वे जेजेपी के गठन से एक सप्ताह पहले 1 दिसंबर 2018 को राजनीति में आए थे और तभी से पार्टी के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर का काम देख रहे थे। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय से उन्होंने पार्टी की नियमित गतिविधियों की मीडिया कवरेज के अलावा विभिन्न चुनावों, गठबंधन सरकार के कार्यक्रमों, और पार्टी के लिए रिसर्च और साहित्य प्रकाशन का काम किया। उन्होंने कहा कि यह सफर नए अनुभवों से भरा और बहुत ज्ञानवर्धक रहा।

Also read: HTET Exam: हरियाणा में HTET परीक्षा की आई नई तारीख, अब 4 और 5 जुलाई को होगी परीक्षा

अपनी दूसरी किताब के बारे में दीपकमल ने बताया कि ‘चौपाल से चंडीगढ़’ पुस्तक में आज़ादी के बाद देश में 1952 में हुए पहले चुनाव से लेकर 2024 तक के सभी विधानसभा चुनावों का हरियाणा का इतिहास प्रस्तुत किया गया है। 500 से ज्यादा पेज की यह किताब राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने बताया कि 10 जून से इस पुस्तक की बिक्री ऑनलाइन और पुस्तक स्टोर आदि पर शुरू करवाने की योजना है। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में उनकी पीएचडी चल रही है और उसके शोधकर्ता पर भी वे समय लगाकर उसे पूरा करेंगे।

जेजेपी में अपने साढ़े सात वर्ष के कार्यकाल के लिए उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत सभी शीर्ष नेताओं का आभार जताया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast