Search KhabarFast

Press ESC to close

SBI में निकली बंपर सैलरी वाली नौकरी, AI ऑफिसर को मिलेंगे ₹1.6 करोड़, ऐसे करें आवेदन

SBI में निकली बंपर सैलरी वाली नौकरी, AI ऑफिसर को मिलेंगे ₹1.6 करोड़, ऐसे करें आवेदन

SBI Recruitment: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने AI की दुनिया में बड़ा दांव खेल दिया है। बैंक ने पहली बार Chief AI Officer की पोस्ट निकाली है, जिसके लिए सालाना 1.6 करोड़ रुपये तक का पैकेज ऑफर किया गया है। जैसे ही यह वैकेंसी सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कोई कह रहा है पैकेज बहुत बड़ा है, तो कोई कह रहा है कि इस लेवल की जिम्मेदारी के हिसाब से यह रकम बहुत कम है।

बैंक ने यह भी साफ कर दिया है कि यह सिर्फ ऊपरी सीमा है

दरअसल, SBI अब बैंकिंग को पूरी तरह AI के भरोसे ले जाना चाहता है। बैंक चाहता है कि कोई ऐसा एक्सपर्ट आए जो उसकी पूरी AI पॉलिसी बनाए, उसे लागू करे और बैंक की सर्विस को और स्मार्ट बनाए। इसी के लिए यह नई पोस्ट बनाई गई है।नोटिफिकेशन के मुताबिक, Chief AI Officer को अधिकतम 1.6 करोड़ रुपये का CTC मिलेगा। इसमें 90 फीसदी हिस्सा फिक्स्ड होगा और 10 फीसदी वेरिएबल। यानी अगर किसी को पूरा पैकेज मिला तो उसे 1.44 करोड़ रुपये फिक्स्ड और 16 लाख रुपये परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेंगे। लेकिन बैंक ने यह भी साफ कर दिया है कि यह सिर्फ ऊपरी सीमा है।

AI बेस्ड सॉल्यूशन तैयार करना भी इसी अधिकारी की जिम्मेदारी

आज तो कई स्टार्टअप भी सीनियर डेवलपर्स को इससे ज्यादा सैलरी दे देते हैं।इस रोल में सिर्फ पॉलिसी बनाना ही काम नहीं होगा। Chief AI Officer को मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और एजेंटिक AI जैसी एडवांस तकनीकों पर काम करना होगा। बैंकिंग सर्विस को आसान बनाना, रिस्क का आकलन करना और नए AI बेस्ड सॉल्यूशन तैयार करना भी इसी अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।

Also read: महंगाई का डबल अटैक, सरसों तेल ₹258, अरहर दाल ₹150, रसोई का बजट बिगड़ा

SBI ने सिर्फ एक पोस्ट नहीं निकाली

SBI ने सिर्फ एक पोस्ट नहीं निकाली है। Chief AI Officer के साथ तीन डिप्टी जनरल मैनेजर और दो AI आर्किटेक्ट की भी भर्ती होगी। DGM को सालाना 1.2 करोड़ रुपये तक और दोनों AI आर्किटेक्ट को 90-90 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है। अप्लाई करने के लिए उम्र 30 सितंबर 2026 तक 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस या IT सेक्टर में कम से कम 15 साल का अनुभव जरूरी है। सभी 6 पदों पर शुरुआत में 3 साल के लिए नियुक्ति होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर 2 साल और बढ़ाया जा सकता है। आवेदन 19 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सावरकर पर टिप्पणी पड़ी भारी, राहुल के बाद अब सोनिया गांधी पर भी केस की तैयारी?

Veer Savarkar Vivad: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब को लेकर एक बार फिर सावरकर विवाद गरमा गया है। उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव’ में सावरकर के बारे में लिखी गई कुछ बातों पर वीर सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने आपत्ति जताई है और सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेज दिया है।सत्यकी के वकील संग्राम कोल्हटकर के मुताबिक, किताब के दो पेजों पर लिखी बातें विवाद की वजह बनी हैं। पेज 201 पर लिखा गया है कि जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों की जेलों में यातनाएं झेल रहे थे, तब सावरकर अंग्रेजों से दया की भीख मांग रहे थे

Ertiga से सस्ती Maruti Suzuki की नई फैमिली कार, 6.5 लाख रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत

Maruti Cheaper Car:Maruti Suzuki भारतीय बाजार में अपनी कारों की रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी की एक नई फैमिली कार को लेकर चर्चा तेज है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6.5 लाख रुपये हो सकती है। अगर यह कार भारत में लॉन्च होती है तो यह Maruti Suzuki Ertiga से सस्ता विकल्प बन सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast