Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: कार्तिक पूर्णिमा पर CM धामी ने दिया सेवा और दान का संदेश, गुरु नानक देव जी को किया नमन

Uttarakhand News: कार्तिक पूर्णिमा पर CM धामी ने दिया सेवा और दान का संदेश, गुरु नानक देव जी को किया नमन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक देव जी की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से पूरी मानवता को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम, समानता और परोपकार का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर करने के लिए मानव समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का मार्ग दिखाया। सीएम ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' आज भी मानव जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करता है। उनकी शिक्षाएं समाज में एकता, समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।

निःस्वार्थ सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सभी के प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव रखने की सीख देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा तथा भाईचारे की भावना को और मजबूत बनाने का संकल्प लें।

कार्तिक पूर्णिमा पर दान और सेवा का संदेश

सीएम धामी ने कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व को आध्यात्मिक चेतना, पुण्य, दान और सेवा के भाव से समर्पित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसर हमें मानवीय मूल्यों को अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने अंत में प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: राजस्व मामलों की सुनवाई होगी ऑनलाइन, सीएम ने वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का किया लोकार्पण

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस व्यवस्था के शुरू होने से अब आम नागरिकों को राजस्व न्यायालयों में होने वाली सुनवाई के लिए बार-बार कार्यालयों और राजस्व न्यायालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे डिजिटल माध्यम से अपने मामलों की सुनवाई में शामिल हो सकेंगे। इससे राजस्व न्यायालयों की कार्यवाही अधिक सुगम, पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी बनेगी।

Bihar News:सैकड़ों घोड़े, शानदार दावत और भव्य सजावट... अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारी पूरी

Bihar News:बिहार के मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। आयोजन में मेहमानों के स्वागत से लेकर खानपान और बारात तक के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। दूध के टैंकर मंगवाए गए हैं, वहीं बारात की शोभा बढ़ाने के लिए सैकड़ों घोड़ों की व्यवस्था की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast