Search KhabarFast

Press ESC to close

Tata Steel की नई स्कीम, समय से पहले रिटायरमेंट लेने पर बेटे-बेटी को मिल सकता है नौकरी का मौका

Tata Steel की नई स्कीम, समय से पहले रिटायरमेंट लेने पर बेटे-बेटी को मिल सकता है नौकरी का मौका

Tata Group Special Scheme: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के लिए अर्ली सेपरेशन स्कीम लेकर आई है। कंपनी ने इसे सुनहरे भविष्य की योजना 4.0' नाम दिया है। इसके तहत पात्र कर्मचारी समय से पहले नौकरी छोड़ सकते हैं और उनके आश्रितों को टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी में रोजगार का अवसर मिल सकता है।

कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, यह योजना 15 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत कर्मचारी 14-15 फरवरी तक कार्यमुक्त हो सकेंगे। यह योजना जमशेदपुर संगठन के यूनियन कर्मचारियों पर लागू होगी। इसमें ट्यूब्स डिवीजन के कर्मचारी भी शामिल हैं। नए ग्रेड सिस्टम में ब्लॉक-3 और उससे ऊपर के कर्मचारी इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगे।

आश्रितों को कैसे मिलेगी नौकरी?

योजना के तहत चयनित कर्मचारियों के आश्रितों को टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (TSTSL) में क्रेन ऑपरेशन, लोको ऑपरेशन और HEMM ऑपरेशन जैसे तकनीकी कामों की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी मिलेगा।

मूल्यांकन परीक्षा होगी आयोजित  

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मूल्यांकन परीक्षा होगी। सफल अभ्यर्थियों को उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति दी जा सकती है। पहली परीक्षा में असफल होने वालों को SNTI की ओर से एक और मौका मिलेगा। दोनों प्रयासों में असफल रहने या ट्रेनिंग बीच में छोड़ने पर नौकरी का विकल्प समाप्त हो जाएगा। जो आश्रित इस विकल्प के तहत चयनित नहीं होंगे, उन्हें ट्रेड अप्रेंटिस या डिप्लोमा ट्रेनिंग का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, नौकरी और प्रशिक्षण के लिए निर्धारित पात्रता एवं चयन नियम लागू होंगे।       

Also read: पानी की गुणवत्ता पर विवाद के बीच बिसलेरी की सफाई, FSSAI के नोटिस पर कही ये बात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के बाबा रामदेव, कहा - बावले, पाखंडी, धूर्त... जानें किस बात पर छिड़ा घमासान

Baba Ramdev vs Dhirendra Shastri: योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मंच से शास्त्री को बावला, ढोंगी, पाखंडी और धूर्त तक कह डाला। रामदेव ने कहा कि जो लोग खुद को नहीं बचा सकते, वो हिंदू धर्म को बचाने की बात करते हैं। ये पूरा मामला झारखंड के जमशेदपुर का है। रविवार को यहां महिला पतंजलि योग समिति की ओर से प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया था।

दिल्ली के थाने में ही चाकूबाजी! 5 पुलिसकर्मियों पर हमला कर बाइक लूटकर भागा बदमाश, फिर हुआ एनकाउंटर

Delhi Jama Masjid Police Station: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर अचानक खूनखराबा मच गया। पारिवारिक विवाद के मामले में थाने बुलाए गए एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर ही चाकू से हमला कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast