Search KhabarFast

Press ESC to close

सरयू-कमला एक्सप्रेस, 604 KM की दूरी, 19 घंटे का सफर, देखें पूरा रूट और स्टॉपेज लिस्ट

सरयू-कमला एक्सप्रेस, 604 KM की दूरी, 19 घंटे का सफर, देखें पूरा रूट और स्टॉपेज लिस्ट

Saryu Kamla Express: भगवान राम की नगरी अयोध्या अब माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर से सीधे रेल मार्ग से जुड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली से वर्चुअली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भी मौजूद रहे।ये ट्रेन 28 नवंबर से हर हफ्ते चलेगी। ये अयोध्या और जनकपुर के बीच 604 किलोमीटर की दूरी करीब 19 घंटे में तय करेगी।

हफ्ते में एक दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सरयू-कमला एक्सप्रेस हर सोमवार को अयोध्या कैंट से जनकपुर के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में ये हर शनिवार को जनकपुर धाम से अयोध्या के लिए चलेगी।लंबे समय से दोनों धार्मिक शहरों के बीच सीधी ट्रेन की मांग हो रही थी। अब इस ट्रेन के शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद श्रद्धालु सीधे जनकपुर जाकर जानकी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे।

इन 10 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

अयोध्या से जनकपुर के बीच ये ट्रेन 10 बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।अयोध्या धाम, मनकपुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर।इन स्टेशनों पर रुकने से यूपी और बिहार के यात्रियों को भी नेपाल जाने में आसानी होगी।

1158 यात्री कर सकेंगे सफर

इस ट्रेन में 17 कोच वाला आधुनिक LHB रेक लगाया गया है। इसमें कुल 1,158 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे।ट्रेन में 8 एसी कोच, 7 स्लीपर कोच, 1 सीटिंग कोच और 1 पावर कोच होगा। एसी में टू-टियर, थ्री-टियर और थ्री-टियर इकोनॉमी की सुविधा दी गई है।

राम-सीता के रिश्ते को मिलेगी मजबूती

अधिकारियों का कहना है कि ये ट्रेन सिर्फ एक ट्रेन नहीं है, बल्कि रामायण से जुड़े दो देशों के सांस्कृतिक रिश्ते की नई कड़ी है। अयोध्या राम की जन्मभूमि है और जनकपुर सीता की। ऐसे में इस ट्रेन से दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Also read: 76 साल बाद बदला ये सरकारी नियम, अब कर्मचारियों को नहीं करना होगा क्लेम, सीधे मिलेगा फायदा

नेपाल को मिला 24,000 करोड़ का पैकेज

हरी झंडी दिखाने से पहले पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज का ऐलान किया।दोनों नेताओं ने नेपाल में भारत की मदद से शुरू हुई कई परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से आधारशिला भी रखी। नेपाल के पीएम शाह रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। कुछ समय पहले सीमा विवाद पर शाह के बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ा तनाव आया था, लेकिन इस यात्रा से रिश्तों में नई गर्माहट आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

76 साल बाद बदला ये सरकारी नियम, अब कर्मचारियों को नहीं करना होगा क्लेम, सीधे मिलेगा फायदा

ESIC New Rules: केंद्र सरकार ने ESIC के तहत आने वाले करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने करीब 76 साल पुराने नियमों को बदलकर नए नियम लागू कर दिए हैं। अब कर्मचारियों को बीमारी और मातृत्व लाभ के लिए अलग से क्लेम फाइल करने का झंझट नहीं होगा।

अब वेस्ट बंगाल नहीं, पश्चिम बंग होगा नाम! शुभेंदु कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब आएगा विधानसभा में प्रस्ताव

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। अब राज्य को अंग्रेजी में भी ‘वेस्ट बंगाल’ नहीं, बल्कि ‘पश्चिम बंग’ कहा जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नवान्न में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने खुद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘वेस्ट बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को सदन में पेश किया जाएगा। ’विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 14 दिसंबर तक चलेगा। सरकार इसी सत्र में 9 दिसंबर को नाम बदलने का प्रस्ताव लाएगी। विधानसभा से पास होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast