Search KhabarFast

Press ESC to close

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के बाबा रामदेव, कहा - बावले, पाखंडी, धूर्त... जानें किस बात पर छिड़ा घमासान

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के बाबा रामदेव, कहा - बावले, पाखंडी, धूर्त... जानें किस बात पर छिड़ा घमासान

Baba Ramdev vs Dhirendra Shastri: योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मंच से शास्त्री को बावला, ढोंगी, पाखंडी और धूर्त तक कह डाला। रामदेव ने कहा कि जो लोग खुद को नहीं बचा सकते, वो हिंदू धर्म को बचाने की बात करते हैं। ये पूरा मामला झारखंड के जमशेदपुर का है। रविवार को यहां महिला पतंजलि योग समिति की ओर से प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी मंच से बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए पहले इशारों में, फिर खुलकर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला।

रामदेव ने क्या कहा?

बाबा रामदेव ने कहा, "कुछ लोग ना वेद पढ़े हैं, ना दर्शन-उपनिषद पढ़े हैं। ना कुरान पढ़े हैं, ना रामायण, ना महाभारत। ना संविधान जानते हैं, ना लोकतंत्र जानते हैं। और खड़े होकर बकवास करते रहते हैं। कहते हैं हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे। अरे खुद को ही बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का, धूर्त।"रामदेव ने कहा कि मैं ये इसलिए कह रहा हूं ताकि लोग गलत बातों, गलत व्यक्ति और गलत विचारों से ना जुड़ें।

भूत-प्रेत दरबार पर उठाए सवाल

रामदेव ने भूत-प्रेत बाधा के दरबार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "सनातन का एक छोटा सा पक्ष लेकर भीड़ को भड़काने वाले ये ढोंगी-पाखंडी कथाकार, धर्म के नाम पर, देवी-देवताओं के नाम पर, भूत-प्रेत के नाम पर लोगों को ठगते हैं।"उन्होंने कहा, "मैं तुम सबके अंदर भूत बुला सकता हूं, थोड़े बाल फैलाकर पांच बार इधर से झटका दिया, पांच बार उधर से दिया, भूत-प्रेत आ गया, फिर पानी छिड़क दिया, हो गया काम। ऐसे ही लोगों में धार्मिक उन्माद पैदा करके उनका शोषण किया जाता है।

Also read: 76 साल बाद बदला ये सरकारी नियम, अब कर्मचारियों को नहीं करना होगा क्लेम, सीधे मिलेगा फायदा

राम-कृष्ण वाले बयान पर भड़के

रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने राम और कृष्ण की तुलना की थी। रामदेव ने कहा, "जो देवी-देवताओं की तुलना करे, कहे राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं और फिर माफी मांग ले। बांके बिहारी के आगे मत्था टेक दिया, फिर कहे कृष्ण तो टेढ़े ही हैं। अरे तेरी मति मारी गई पाखंडी। "उन्होंने कहा कि हंसी-मजाक में भी देवी-देवताओं का अपमान करने का किसी को अधिकार नहीं है। हर चीज की एक मर्यादा है, एक प्रोटोकॉल है।

महिलाओं को किया सावधान

रामदेव ने कहा कि इस पाखंड का सबसे ज्यादा शिकार हमारी मां, बहन, बेटियां होती हैं। इसलिए महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम साधु हैं, इसलिए विपक्ष वाली बात नहीं करेंगे। लेकिन जब कोई ना समझे तो मंच से बोलना पड़ता है। ताकि कल को कोई ये ना कहे कि स्वामी रामदेव के होते हुए कोई पाखंड कर रहा था और उन्होंने टोका नहीं। इसलिए आज हमने मंच से ठोका है। लोगों को पता लगना चाहिए कि सनातन के नाम पर ढोंग, पाखंड, आडंबर नहीं कर सकते।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Tata Steel की नई स्कीम, समय से पहले रिटायरमेंट लेने पर बेटे-बेटी को मिल सकता है नौकरी का मौका

Tata Group Special Scheme: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के लिए अर्ली सेपरेशन स्कीम लेकर आई है। कंपनी ने इसे सुनहरे भविष्य की योजना 4.0' नाम दिया है। इसके तहत पात्र कर्मचारी समय से पहले नौकरी छोड़ सकते हैं और उनके आश्रितों को टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी में रोजगार का अवसर मिल सकता है।

सरयू-कमला एक्सप्रेस, 604 KM की दूरी, 19 घंटे का सफर, देखें पूरा रूट और स्टॉपेज लिस्ट

Saryu Kamla Express: भगवान राम की नगरी अयोध्या अब माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर से सीधे रेल मार्ग से जुड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली से वर्चुअली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast