Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी में इलाज के अभाव में मासूम की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी में इलाज के अभाव में मासूम की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी में उप जिला चिकित्सालय में अपने बेटे के इलाज के लिए पहुंची महिला के एक वर्षीय पुत्र की उपचार न मिलने के कारण मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा काफी बीमार था और सुबह 5:00 बजे जब वह उप चिकित्सालय पहुंची तो वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था उसने वहां मौजूद लोगों से डॉक्टर बुलाने की गुहार लगाई। लेकिन उसे बताया गया कि 8:00 बजे तक डॉक्टर पहुंचेंगे वहीं बेटे की अधिक तबीयत बिगड़ने पर उसे लेकर कम्युनिटी अस्पताल पहुंची वहां भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे उसके बाद वह देहरादून अस्पताल जाने वालों की झड़ीपानी पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई जिससे उसके परिवार में मातम छा गया बताया जा रहा है की कुछ ही दिनों बाद बेटे का जन्मदिन था जिसको लेकर परिवार वाले तैयारी कर रहे थे उपचार के अभाव में परिवार का चिराग बुझ गया

पीड़ित महिला ममता ने बताया कि बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद जब  वह सुबह बेटे को लेकर जब उप जिला चिकित्सालय  पहुंची तो अस्पताल का मुख्य गेट बंद करने के बाद जब दरवाजा खुला तो उन्हें बताया गया कि इस समय कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं है 8:00 बजे तक डॉक्टर अस्पताल पहुंचेंगे लेकिन बेटे की अचानक और तबियत बिगड़ गई जिसे लेकर वह लंढोर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचे वहां पर भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे।

उन्होंने बताया कि मसूरी में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है और गरीब व्यक्ति बीमारी में जब पहुंचता है तो उचित उपचार नहीं मिल पाता है और देहरादून रेफर कर दिया जाता है। इसी दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा अस्पताल को अत्याधुनिक मशीन भेंट की गई थी लेकिन इस अस्पताल से अब लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। यहां पर मसूरी ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग इलाज के लिए आते हैं वहीं लाखों की संख्या में पर्यटक भी मसूरी पहुंचते हैं लेकिन मसूरी में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव होना एक बड़ा प्रश्न खड़ा करता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने SIR के तहत भरा मतदाता पंजीकरण फॉर्म, जनता से की खास अपील

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के लिए अपना पंजीकरण फॉर्म भरा और राज्य की जनता से इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। इससे पहले 21 जून को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपना एसआईआर फॉर्म भरते हुए कहा कि हरियाणा में मतदाता सूची का संशोधन सुचारू रूप से चल रहा है और चुनाव आयोग द्वारा संचालित इस प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं को पंजीकरण फॉर्म मिल चुके हैं।

Uttarakhand News: देहरादून में GST दिवस 2026 का आयोजन, उत्कृष्ट करदाताओं का सम्मान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, देहरादून द्वारा वस्तु एवं सेवा कर के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आईआरडीटी सभागार, देहरादून में जीएसटी दिवस–2026 का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीएसटी दिवस देशभर में "सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत" थीम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पिछले नौ वर्षों के दौरान जीएसटी व्यवस्था के माध्यम से कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं करदाता-अनुकूल बनाने, व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने तथा सहकारी संघवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला गया।

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अल्पसंख्यक विद्यालयों के विद्यार्थियों को एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकें भी भेंट कीं और कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा की दिशा में यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast