Delhi News: दिल्ली में अक्सर लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण कई बार लोग अपने जरूरी काम भी समय पर नहीं कर पाते हैं। हालांकि, अब राहत भरी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के 25 सबसे व्यस्त सड़कों से ट्रैफिक सिग्नल हटाकक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है।
इसकी जगह back to back u- turn Model लागू किया जाएगा। जिससे वाहन बिना बार-बार रुकावट के चल सकेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब लोक निर्माण विभाग इस चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी कर रहा है।
क्या है बैक-टू-बैक टर्न मॉडल
दरअसल, इस योजना के तहत जिन सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल हटाए जाएंगे, वहां वाहनों को सीधे आगे बढ़ने गिया जाएगा। अगर किसी वाहन को दूसरी दिशा में जाना होगा, तो वह आगे बने निर्धारित यू-टर्न से घूमकर अपने रास्ते पर लौटेगा। इससे चौराहों पर बार-बार रुकने की जरूरत नहीं होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस मॉडल से ट्रैफिक की समस्या कम होगी, यात्रा का समय घटेगा और ईंधन की बचत होगी।
किन सड़कों पर लागू होगी नई व्यवस्था
योजना के तहत दिल्ली के 25 प्रमुख कॉरिडर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दिल्ली के कई अन्य व्यस्त मार्ग भी इस योजना में शामिल हैं। प्रत्येक सड़क पर काम शुरू करने से पहले तकनीकी और सुरक्षा जांच की जाएगी।
Also read: Haryana News: हरियाणा के क्लर्को के लिए फैसला, अब मिलेगा 3 अतिरिक्त इंक्रीमेंट और ACP में लाभ
आउटर रिंग रोड (नेहरू प्लेस से राव तुला राम फ्लाईओवर)
रोड नंबर-71 (योजना विहार क्षेत्र)
आईटीओ कॉरिडोर
कालिंदी कुंज क्षेत्र
एयरपोर्ट से जुड़े प्रमुख मार्ग
पंखा रोड
महरौली-साकेत-संगम विहार बेल्ट
नजफगढ़ रोड
भर्तेंदु हरिश्चंद्र मार्ग
जीटी रोड (जीटी करनाल बाइपास फ्लाईओवर से आजादपुर)
राजौरी गार्डन-करमपुरा कॉरिडोर
पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर मार्ग
मथुरा रोड (आश्रम-अपोलो-बदरपुर)
महरौली-गुरुग्राम रोड